डंडर से महिला के ऊपर पलटी मौरंग
इटावा। दबंगांे ने महिला के ऊपर डंफर से मौरंग डालकर हत्या करने की कोशिश की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पारिवारिक जमीनी विवाद में महिला कके ऊपर मौरंग डालने का आरोप लग रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि मौरंग में दबी महिला को क्षेत्रीय लोगांे ने मशक्कत के बाद बाहर निकाला। सिविल लाइन पुलिस घटना के पीछे पारिवारिक जमीन का विवाद मान रही है।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के महिपालपुर में एक महिला के ऊपर डंफर से मौरंग पलट दी गई। डंफर में भरी मौरंग को एक महिला के ऊपर डाल दिया गया, जिससे महिला उसमंे दब गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगांे ने महिला को मौरंग से बाहर निकाला। घटना का वीडियो भी किसी स्थानीय व्यक्ति ने बना लिया। जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित परिवार के लोगांे ने आरोप लगाया है कि पुलिस से शिकायत की गई लेकिन पुलिस ने कोई कठोर कार्रवाई नहीं की। बाद मंे फिर दूसरे परिवार ने शिकायत करने वाले परिवार के साथ जमकर मारपीट की जिसे महिला को चोट आई है। महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस घटना की जानकारी करने में जुट गई है।