राष्ट्रीय सनातन एकता मंच की उत्तर प्रदेश इकाई का किया गया विस्तार

फोटो:- विस्तार के संबंध में जानकारी देते प्रदेश अध्यक्ष ऋषि कांत
________
जसवंतनगर(इटावा)।राष्ट्रीय सनातन एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष वैभव चास्टा के निर्देश पर कोर कमेटी की बैठक में उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है
यह जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष ऋषिकांत चतुर्वेदी ने बताया कि अरुणा त्रिपाठी को प्रदेश मंत्री, वीके चंद्रभान जोहरी को संरक्षक एवम प्रचारक, धीरेंद्र दुबे को कानपुर मंडल महासचिव, अजय भौदोरिया जिला प्रभारी इटावा, आशीष कुमार को जिला संगठन मंत्री, परशुराम उपाध्याय को जिला महासचिव , चौधरी प्रभात दुबे प्रदेश कार्यकरणी में सदस्य, श्रीमती प्रीति को जिला सचिव महिला मोर्चा , प्रीति दुबे को जिला महामंत्री, अंजली देवी को जिला सचिव , श्रीमती वीनू जिला संगठन मंत्री को सनातन धर्म व वैदिक शिक्षा तथा राष्टवाद के प्रचार प्रसार के लिए जिम्मेदारी सोपी गई।
इनके मनोनियन पर उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय दुबे , प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा दीपी सिंह, तरुण दुबे, रेनू उपाध्याय, अम्रता चौहान, सुधीर तोमर, अंकुश भारद्वाज, श्याय दत्त कोशिक, रेनू चतुर्वेदी, सुखवीर सिंह यादव, जिला अध्यक्ष अर्चना आदि ने बधाई दी।
*वेदव्रत गुप्ता
___