अखिलेश के जन्मदिन पर जसवंत नगर में जगह-जगह कटे केक

फोटो:- अखिलेश यादव के चित्र के समक्ष केक काटते पालिका अध्यक्ष सत्यनारायण शंखवार
____
जसवंत नगर(इटावा) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 50 वां जन्मदिन यहां नगर में समाजवादियों ने बड़ी ही धूमधाम से लोक कल्याण दिवस के रुप में मनाया और अपने नेता के शतायु होने की कामना की।
नगरपालिकाध्यक्ष सत्यनारायण शंखवार ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्तागण और अपने साथियो के साथ के साथ केक काटा और जन्म दिवस नगर में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया। उसी तरह समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष विद्याराम यादव नीरज यादव अशोक क्रांतिकारी आदि ने अखिलेश यादव के जन्मदिन को मनाते देश और प्रदेश को भाजपा मुक्त करने की शपथ ली।
अखिलेश यादव के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रमों में प्रोफेसर ब्रजेश चन्द्र यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख अनुज मोंटी यादव, विधायक प्रतिनिधि विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव सोनू, शिक्षक नेता अनिल प्रताप सिंह यादव, सनी यादव,पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीपति यादव ,राहुल गुप्ता आदि शामिल भी रहे।
____
*वेदव्रत गुप्ता