मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की कर रहा- सांसद
बकेवर। बकेवर में भाजपा की टिफिन बैठक में सांसद डॉ रामशंकर कठेरिया में कहा कि आज मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की कर रहा है। मोदी को पांच साल और समय देना होगा।
सांसद ने कहा कि कार्यकर्ताओं को कमल के लिए काम करना होगा। एक बार फिर से मोदी को प्रधानमंत्री बनाना होगा। मोदी के नेतृत्व में जो उपलब्धियां इस देश को मिली है।75 सालों के इतिहास में नही मिली। अब तक कि सरकारों ने जनता को लूटने का काम किया था। सांसद ने कहा कि पार्टी के द्वारा इस एक माह के जो कार्यक्रम घोषित किये है उसमें एक रैली 20 हजार लोगों की होगी। जिसमें इटावा से 10 हजार, औरैया से 10 हजार लोग और कानपुर देहात से 5 हजार लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत ने कहा राममन्दिर कश्मीर समस्या के नाम पर वोट नही बल्कि मोदी के 9 साल के कार्य पर वोट मांगेंगे। पार्टी का सम्पर्क से समर्थन कार्यक्रम के तहत पांच घरों में जाकर चाय पियेंगे, कुछ लोग भाजपा से जुड़ना चाहते हैं। घर घर सम्पर्क अभियान पार्टी के पत्रक लेर्क जाएं।कानपुर ब्रजक्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिवमहेश दुबे, ने कहा कि भाजपा शासन में देश के 80 करोड़ लोगों को खाद्यान्न देने का काम किया। आज देश ही नही विश्व के सौ देशों के लोग भी मोदी की तरफ देख रहेहैं उनका कहना है कि मोदी है तो मुमकिन है।जिला महामंत्री शिवाकांत चौधरी ने पूरे माह होने वाले कार्यक्रम की जान करी दी। इस मौके पर अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य पूर्व विधायक के के राज कोरी, पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया, अनुभव दीक्षित, मुकेश यादव, रविन्द्र दुबे, हरनाथ सिंह कुशवाह, ऋषि शुक्ला, ब्रजेश शर्मा डॉ गोविंद मोहन तिवारी, आशीष तिवारी, प्रदीप तिवारी, मनीषा शुक्ला विरला शाक्य, ममता कुशवाहा, मुकेश राजावत, रविंद्र सिंह भदौरिया, आदि सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन महामंत्री शिवाकांत चौधरी ने किया।