15 दिवसीय महिला सशक्तिकरण विशेष अभियान को सफल बनाने के संबंध में हुआ गोष्ठी आयोजन

संवाद न्यूज माधव संदेश ब्यूरो रिपोर्ट रीना खान फिरोजाबाद। जनपद में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रदेश में महिला सशक्तिकरण को लेकर 15 दिवसीय विशेष अभियान चलाकर प्रदेश की प्रत्येक महिला/ बालिका को उसके अधिकारों के प्रति जागरुक करते हुए महिला सशक्तिकरण के क्रम में शुरू की गई विभिन्न योजनाओं/ हेल्पलाइन नम्बरों के सम्बन्ध में जागरुक किये जाने हेतु आदेश निर्गत किये गये है।
इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद आशीष तिवारी द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित सभागार कक्ष में जनपद के थाना/ कार्यालय/ शाखा/ पुलिस लाइन में नियुक्त समस्त महिला उ0नि0/ महिला मुख्य आरक्षी/ महिला आरक्षियों संग एक गोष्ठी आयोजित की गई जिसमें महिला बीट, हेल्प डेस्क, आईजीआरएस एवं मिशन शक्ति के सम्बन्ध में विस्तृत दिशा-निर्देश दिये गये। गोष्ठी के दौरान एसएसपी फिरोजाबाद द्वारा महिला सम्मान एवं महिला सुरक्षा हेतु समर्पित 15 दिवसीय विशेष अभियान को सफल बनाने के विषय में संवाद स्थापित किया गया।