भरथना के अशोक यादव बने सपा प्रवक्ता

पूर्व मंत्री अशोक यादव को बधाई देने वालों का लगा तांता

भरथना/इटावा।संदीप पाल। समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को जारी की प्रवक्ता सूची में इटावा जनपद के भरथना निवासी सपा के पूर्व मंत्री अशोक यादव को पार्टी का प्रवक्ता नियुक्त किया है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के करीबी माने जाने बाले सपा नेता पूर्व मंत्री अशोक यादव पर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने खुद भरोसा जताते हुए उन्हें सपा का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है।

पूर्व मंत्री अशोक यादव को सपा का प्रवक्ता नियुक्त किये जाने की खबर मिलते ही उनके शुभचिंतकों व पार्टी नेताओं पदाधिकारी कार्यकर्ताओं व समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

नवयुक्त सपा प्रवक्ता अशोक यादव उनके आवास व प्रतिष्ठान पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। बधाई देने वालों में पूर्व मंत्री विनोद यादव कक्का,पूर्व मंत्री श्रीकृष्ण यादव,जिलाध्यक्ष गोपाल यादव,विधायक प्रदीप यादव,विधायक राघवेन्द्र गौतम,पूर्व सांसद प्रतिनिधि अजय यादव गुल्लू,सुरेन्द्र सिंह यादव बाबूजी,पूर्व चैयरमैन मनोज पोरवाल,सचिव मनोज यादव बंटी,पूर्व प्रमुख हरिओम यादव, भरथना ब्लाक प्रमुख विनोद यादव,जसबन्त नगर विधायक शिवपाल सिंह यादव के प्रतिनिधि ध्रुव कुमार चीनी यादव, सपा नगर अध्यक्ष प्रताप सिंह वर्मा,राजेश यादव,सभासद निहालुदीन,पवन यादव, श्रीनवेश यादव,दलवीर यादव फौजी,बकील अहमद लारा,सिग्रेस यादव सहित सैकड़ों सपा नेता पदाधिकारी कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने बधाई दी है।

Related Articles

Back to top button