सेवाश्रम तत्वाधान में स्व0 मोहित यादव की स्मृति में वरिष्ठजन सम्मान व कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

भरथना/इटावा।संदीप पाल। कस्बा के आर्य श्यामा बालिका इंटर कॉलेज में सेवाश्रम संस्थान के तत्वाधान में संस्थान सहयोगी स्व0 मोहित यादव की स्मृति में वरिष्ठजन सम्मान व कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

रविवार को आयोजित कार्यक्रम में सेवाश्रम प्रमुख अमित त्रिपाठी,प्रबंधक श्रीभगवान पोरवाल,जिला महामंत्री राजेश यादव, जिला सचिव अवधेश सविता, नगर अध्यक्ष होशियार सिंह आदि द्वारा जरूरमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए इससे पहले संस्थान पदाधिकारियो द्वारा वरिष्ठजनों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान संस्थान प्रमुख अमित त्रिपाठी एड0 द्वारा श्रीभगवान पोरवाल को विशेष जिला प्रमुख मनोनीत किया गया।

इस दौरान बड़े यादव, रोहित यादव, मनोज दुबे डाo अवधेश यादव, प्रदीप कुमार, राजकिशोर, प्रमोद कुमार, आदित्य कुमार, राजेश सविता, कमलेश सविता, उदयवीर सविता, कृष्ण कुमार, मुकुट बिहारी, राजेश पोरवाल, राजा गुप्ता, अनिल शाक्य,रोहित पोरवाल, योगेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन दीपक यादव ने किया

Related Articles

Back to top button