लोहड़ी के पावन पर्व पर विशाल भंडारे का आयोजन सफल

लखनऊ। मकर संक्रांति की पूर्व संध्या लोहड़ी के पावन पर्व के अवसर पर तेलीबाग के धार्मिक स्थल शनिदेव मंदिर के प्रांगण में विशाल तहरी भोज का आयोजन किया गया।आयोजन में समाजसेवियों, पत्रकार संगठन के वरिष्ठ पत्रकारों एवं पदाधिकारियों, राजनैतिक पार्टियों के वरिष्ठ पदाधिकारियों समेत व्यापारमंडल एवं अधिवक्ताओं ने शिरकत की।

तेलीबाग निवासी समाजसेवी विपिन यादव”बीनू” की तरफ से करवाए गए इस आयोजन में भारतीय पत्रकार एवं मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह नें वरिष्ठ पत्रकारों के साथ हाजिरी लगाई।

वहीं समाजवादी पार्टी के मूलायम सिंह यूथ बिग्रेड से प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा ने भी जिलाध्यक्ष जयसिंह जयंत के साथ प्रसाद ग्रहण किया।व्यापारमंडल की तेलीबाग इकाई के अध्यक्ष पतंजलि यादव ने भी व्यापारियों के साथ पहुंच कर माथा टेका और तहरीभोज में हिस्सा लिया।आयोजन में सैकड़ों की तादात में लोगों को प्रसाद वितरित किया गया।

Related Articles

Back to top button