समाजसेवी विजय सिंह भारतीय के निधन पर शोक

*दीन हीन लोगों के हितेषी थे विजय सिंह भारतीय

अजीतमल। अजीतमल क्षेत्र के दीन हीन लोगों के हितेषी विजय सिंह यादव भारतीय जी का शुक्रवार को अचानक निधन हो गया उनके निधन की खबर लगते ही कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई शुभ चिंतकों ने ने उनके विद्यानगर आवास पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि दी

विजय सिंह भारतीय एक सच्चे समाजसेवी थे भारतीय जी का जन्म अजीतमल क्षेत्र के जमुना के किनारे स्थित गौहानी खुर्द गांव के एक किसान परिवार में हुआ था स्वास्थ्य विभाग के सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने अपनी दैनिक दिनचर्या से कटौती कर दीन हीन लोगों की मदद करने का संकल्प लिया उन्होंने क्षेत्र की लगभग आधा सैकड़ा से अधिक गरीब असहाय कन्याओं की शादी कर कन्यादान लिया,उनके द्वारा बीते करीब 20 वर्षों से दीन हीन लोगों को प्रतिवर्ष कंबल व खाद्य सामग्री वितरित की जा रही थी बीते सप्ताह 1 जनवरी को उनके द्वारा अंतिम बार आयोजित कार्यक्रम दीन हीन लोगों को कंबल व खाद्य सामग्री वितरित की गई थी उनके निधन से कस्बे को एक सच्चे समाजसेवी की क्षति हुई है।

उनके निधन पर विधायक दिबियापुर प्रदीप यादव ,विधायक बिधूना रेखा वर्मा ,ब्लॉक प्रमुख रजनीश पांडे, पूर्व चेयरमैन राम दर्शन कठेरिया ,गया प्रसाद पाल, शिव हरि सिंह राजावत ,देवी सिंह गुर्जर ,डॉ विजय सिंह यादव ,प्रोफेसर सूबेदार सिंह राजपूत, ,गुड्डू यादव ,देवेंद्र यादव, संजीव पोरवाल ,रघुराज सिंह राजपूत ,लाल जी पोरवाल ,ईखलाक पठान, सतीश चंद्र पांडे, दिनेश कुमार ओझा ,गया प्रसाद पाल, पूरन सिंह सेंगर, ब्रजराज सिंह गुर्जर,बबलेश कुमार, विमलेश सविता, श्री प्रकाश यादव, नादान वर्मा सहित सैकड़ों लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

*योगेंद्र गुप्ता

Related Articles

Back to top button