धान खरीद केंद्रों पर सन्नाटे, आढतियो के यहां ऊंचे ऊंचे ढेर

*खरीद केंद्रों पर अव्यवस्थाएं मिलीं *आढतिया खरीद रहे ऊंचे दामों पर

फोटो:-जसवंत नगर की नवीन मंडी में एक आढतियां की दुकान पर धान का लगा ढेर और खरीद होती हुई

जसवंतनगर(इटावा)। सरकारी धान क्रय केंद्रों पर सन्नाटे छाए हैं और उन पर धान खरीद की बोनी भी नहीं हुई है, जबकि यहां नवीन मंडी में धान की आवक इतनी ज्यादा है कि जाम लगा हुआ है और आढतियां जमकर धान की खरीद सरकारी रेट से ऊपर कर रहे हैं।

दरअसल यहां नवीन मंडी में अव्यवस्थाओं के साथ धान क्रय खरीद केंद्र खोले गए हैं। इस कारण उनकी तरफ किसान मुंह भी नही कर रहे हैं ।इसी वजह सन्नाटा पसरा हुआ।है।

मंडी परिसर में चार सरकारी धान क्रय केंद्र खोले गए हैं। इन बनाए गए सरकारी धान क्रय केंद्रों में तीन खाद्य विभाग व एक एफसीआई का इस तरह कुल मिलाकर चार केंद्र हैं। हालांकि, कुछ किसान इन केंद्रों पर धान के नमूने लेकर आए, मगर मानक अनुरूप न होने के कारण उनके धान की बिक्री नहीं हो सकी।

वरिष्ठ हाट निरीक्षक विजय करण ने बताया एफसीआई केंद्र पर धान खरीदने के लिए आवश्यक बारदाना उपलब्ध है।

इधर खाद्य विभाग के धान खरीद केंद्र प्रभारी प्रेम कुमार सिंह ने बताया कि केंद्र पर पहले दिन कोई धान खरीद नहीं हो सकी। केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक कांटे नहीं रखे गए हैं। अन्य आवश्यक संसाधन भी उपलब्ध नही हैं।

मंडी में धान की आवक जमकर हो रही है। मंडी धान की आवक से पट गई है, यह स्थिति दिवाली से पूर्व ही शुरू हो गई थी। हर आढ़ती के फड़ के आगे ऊंचे ऊंचे धान के ढेर लग गए हैं ।आढतियां लोग 2200 रुपए से लेकर 2800 रुपए तक की कीमत में धान खरीद रहे हैं । किसानों को नगद पेमेंट मुद्दत के आधार पर कर रहे हैं ।किसान भी तुरंत पेमेंट चाहता है। आढतिया किसानों के खातों में भी उनकी खरीद का पैसा तुरंत ट्रांसफर कर रहे हैं ,जबकि धान क्रय केंद्रों पर धान का सरकारी रेट केवल 2040 से लेकर 2060 रुपए तक ही है। इस वजह से किसान धान क्रय केंद्रों पर अपना धान सस्ता बेचकर घाटा नही उठाना चाहता।

*वेदव्रत गुप्ता

Related Articles

Back to top button