*उ.प्र.उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने शोक सभा आयोजित कर नेताजी को श्रद्धांजलि दी*

*इटावा।* उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल सैफई इकाई द्वारा आयोजित पूर्व मुख्यमंत्री पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव को मधुबन वाटिका में शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

*श्रद्धांजलि सभा में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह चौहान ने कहा* कि नेता जी गरीब और किसानों के मसीहा थे,उन्होंने सदैव गरीबों की लड़ाई लड़ी।सैफई नगर अध्यक्ष लालजी दुबे ने कहा कि नेताजी में दिव्य शक्तियां विराजमान थीं,वह लोगों के दुख दर्द को उनका चेहरा देख कर भाप जाते थे।

*नगर अध्यक्ष ओम रतन कश्यप ने कहा* कि नेताजी की उपाधि उन्हें ऐसे ही नहीं मिली थी,उन्होंने बहुत सारे क्रांतिकारी कदम उठाए।आजादी की लड़ाई लड़ने वाले सुभाष चंद्र बोस जी के बाद अगर किसी को नेताजी कहा जाता है तो वह माननीय मुलायम सिंह यादव जी हैं।

*श्रद्धांजलि सभा में* उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर ए के शर्मा प्रदेश वरिष्ठ मंत्री नवीन यादव प्रदेश संयुक्त मंत्री शिव कुमार सिंह चौहान युवा प्रदेश संयुक्त मंत्री अब्दुल जब्बार राईन जिला उपाध्यक्ष सुमन यादव गोरखनाथ वर्मा संजय शर्मा जिला संरक्षक हरि गोपाल शुक्ला जिला प्रभारी शिव भूषण सिंह चौहान युवा जिला महामंत्री रिंकू यादव नगर अध्यक्ष ओम रतन कश्यप सैफई अध्यक्ष लाल जी दुबे भरथना अध्यक्ष प्रदीप पोरवाल इकदिल अध्यक्ष रंजीत राठौर सरसई नावर अध्यक्ष अनुज गुप्ता उसराहार अध्यक्ष रवि चक्रवर्ती महिला जिला अध्यक्ष गुड्डी बाजपई नगर अध्यक्ष सुनीता कुशवाहा इकदिल नगर अध्यक्ष कृष्णा राजपूत नगर उपाध्यक्ष कुमार पांडे नगर संरक्षक अनवार अहमद व्यापारी नेता इदरीस अंसारी नगर उपाध्यक्ष दीपक कुशवाहा नगर मंत्री मुन्नी कुशवाहा कविता श्रीवास्तव मनोज त्रिपाठी मंजू प्रधान अवधेश सिंह संतोष यादव राहुल गौर श्रीकांत यादव मनोज यादव मिथिलेश कुशवाहा ज्योति पालीवाल रजनी शुक्ला आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button