संग जिए है..संग मरेंगे : पति पत्नी ने साथ साथ ली दुनिया से विदाई

फोटो -चिर निद्रा में लीन रघुवर और विमला

वेदव्रत गुप्ता। जसवंतनगर(इटावा। ‘संग जिए है.. संग मरेंगे’… का सौभाग्य बहुत कम दंपत्तियों को हासिल होता है।

यहां के खेड़ा धौलपुर गांव के रघुवर दयाल प्रजापति और उनकी पत्नी विमला देवी को यह संयोग परम पिता परमात्मा ने शनिवार को देकर धन्य कर दिया।

पहले पति रघुवर दयाल की सांसें ईश्वर ने छीनी।पत्नी विमला देवी इस दुख में डूबी विलापरत थी कि तभी उसका भी बुलावा आ गया और देखते ही देखते वह दुनियां से विदा हो गईं।

दोनों की अंतिम यात्रा साथ-साथ निकली।एक ही चिता पर दोनों को दाएं बायें लिटाकर इस युगल का अंतिम संस्कार बड़े बेटे द्वारा किया गया।

मौजूद लोगों।ने ऐसी मौत की चाहत मन ही मन उनके एक साथ चिता पर लेटे देखकर की।

70 वर्षीय रघुवर दयाल प्रजापति कई माह से अस्वस्थ थे। शनिवार शाम उनकी मौत हो गई। 68 वर्षीय उनकी जीवन संगिनी विमला रो रो कर रट लगाए थी… हमे भी साथ ले चलते…इसी बीच वह बेहोश हुई और उसके प्राण पखेरू उड़ गए।

तीन पुत्रों और दो पुत्रियों के इन माता-पिता के जीवन भर के परस्पर प्रेम की चर्चा आसपास के इलाकों में आज रही। पूर्व सांसद और इटावा सदर सीट के विधायक रहे भाजपा के नेता रघुराज सिंह शाक्य अपने गांव के स्वर्गवासी हुए इन पति पत्नी के अंतिम संस्कार में हजारों लोगों के संग सम्मिलित हुए।

______

Related Articles

Back to top button