औरैया, यमुना मे नहाते समय तीन दोस्त डूबे, गोताखोरों की मदद से तालाश जारी*

*औरैया, यमुना मे नहाते समय तीन दोस्त डूबे, गोताखोरों की मदद से तालाश जारी*

*आयना,औरैया।* अयाना थाना क्षेत्र से जहाँ यमुना नदी मे नहाते समय तीन दोस्त डुब गये|जिसकी जानकारी वहा पे मौजूद लोगो ने पुलिस को दी !घटना की सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुँच गयी!

शुक्रवार की पूर्वाह्न जालौन जनपद में देवी मंदिर के दर्शन करने के बाद अयाना थाना क्षेत्र की सीमा में यमुना नदी में नहाते समय तीन दोस्त डूब गए। यह देख कुछ लोगों ने शोर मचाया। जिस पर आसपास से लोग पहुंचे। पुलिस को पूरा मामला बताया गया। डूबे दोस्तों की तलाश जारी है।
अयाना थाना क्षेत्र केबीझल पुर पेंटून पुल के पास घटना हुई। देवी मंदिर के दर्शन करने जालौन जनपद से मोहन पुत्र संतोष निवासी आलमपुर दोस्तों में गजेंद्र पुत्र मूलचंद्र और राज पुत्र दर्शन निवासीगण शेखपुरा बाइक से आए थे। पूजन के बाद तीनों ने एक दुकान से शीतल पेय (कोल्ड ड्रिंक्स) पीने के लिए खरीदा। इसके बाद नदी किनारे बैठ कर कोल्ड ड्रिंक्स पीने लगे। इसके बाद गर्मी देख नहाने लगे। इसी दौरान यह घटना हो गई। थानाध्यक्ष जितेंद्र के अनुसार गोताखोरों की मदद से तीनों का पता लगाया जा रहा है।

रिपोर्टर :-: आकाश उर्फ अक्की भईया फफूंद

Related Articles

Back to top button