इटावा शपथ ग्रहण में जाने से पहले भाजपा कार्यकर्ता मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद लखनऊ के लिए रवाना हुए

पार्टी के पदाधिकारियों ने सदर सीट से विधायक बनीं सरिता भदौरिया के मंत्री बनने की प्रार्थना की।

इटावा में भाजपा कार्यकर्ता मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं। योगी आदित्यनाथ आज दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में जिले से भाजपा कार्यकर्ता भी आमंत्रित किए गए हैं। पार्टी के पदाधिकारियों ने सदर सीट से विधायक बनीं सरिता भदौरिया के मंत्री बनने की प्रार्थना की। पार्टी के निर्देश पर संतों के आशीर्वाद एवं पूजा करने के बाद ही जिले से निकलने के निर्देश मिले थे।

आज योगी सरकार 2.0 के शपथ कार्यक्रम में जनपद से 500 कार्यकर्ता एवं भाजपा के पदाधिकारी शामिल होने के लिए निकले हैं। सभी कार्यकर्ताओं के वाहन पास और प्रवेश पास बनाए गए हैं। शहर के चोगुर्जी स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर जिलाध्यक्ष एवं पदाधिकारियों ने जाकर आशीर्वाद लिया, पूजा की। साथ ही संतों का सम्मान करके उनका आशीर्वाद लेकर लखनऊ के लिए रवाना हुए। वहीं जिलाध्यक्ष ने भाजपा सदर विधायक के मंत्री बनने की भी मनोकामना की है।

मंदिर में पूजा-पाठ करते भाजपा के पदाधिकारी।

जिलाध्यक्ष ने बताया, जनता ने जो भाजपा को समर्थन दिया है, उससे दोबारा भाजपा की सरकार बनी है। पार्टी के निर्देश पर प्रत्येक जनपद के कार्यकर्ता, पदाधिकारी मंदिरों में पूजा कर और संतों का आशीर्वाद लेकर शपथ ग्रहण कार्यक्रम के साक्षी बनने जा रहे हैं। हमारी संस्कृति धर्म की रक्षा के लिए है। जो जनता का समर्थन मिला है, उसका पालन करते हुए शुभ कार्य के लिए पूजा करके जाया जाता है। हम लोगों की कामना है कि हमारे यहां से चुने हुए जनप्रतिनिधि को मंत्री बनाया जाए।

Related Articles

Back to top button