जीजीआईसी में वन विभाग द्वारा वन महोत्सव कार्यक्रम का मां  के नाम पर आयोजन 

 *संघ चलक रामनरेश शर्मा का उद्बोधन 

फोटो : जीजीआईसी में पौधारोपण किया जाता हुआ_
जसवंत नगर (इटावा)। राजकीय बालिका विद्यालय जसवंत नगर में बन विभाग द्वारा बन होत्सव कार्यक्रम “एक पेड़ मां के नाम” मनाया गया।
     वनविभाग के एसडीओ विमल कुमार के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर  राम नरेश शर्मा आर एस एस के विभाग संघ चालक इटावा  मुख्य अतिथि थे। उन्होंने एक आम का पौधा रोपित किया।
   इसके बाद में एक सभा का आयोजन हुआ, जिसे  संबोधित करते श्री शर्मा  ने    वनों का महत्व ,वृक्षों से होने वाले प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष लाभों के बारे में बताया।महाभारत के वन पर्व में महर्षि बेदब्यास द्वारा वर्णित ऋषि भारद्वाज तथा भृगु का संवाद का वर्णन करते हुए बताया कि ऋषि भारद्वाज ने भृगु से पूछा पेड़ मनुष्य की तरह पंचभूतों से निर्मित नहीं  ये तो ठोस , स्थिर ,निर्जीव है।
     भृगु ने उत्तर देते हुए बताया पेड़ जड़ों से पानी पीते हैं, बादलों की गर्ज से उनके पत्ते गिर जाते तो पेड़ सुनते हैं,फल फूलों में आकाश तत्व है,बेल पेड़ पर लिपटती हुई ऊपर चढ़ जाती है तो पेड़ देखते भी है।वायु लेते छोड़ते हैं।तो सांस लेते हैं।इस प्रकार ऋषियों ने पेड़ो को जीवित प्राणी बता दिया था। अपने देश के बेज्ञानिक जगदीश चंद्र बोस ने केस्कोग्राफ नाम के यंत्र की खोज कर उसके द्वारा पेड़ जीवित प्राणी है ये सिद्ध कर दिया था।
                     कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वन रेंजर,अमितकुमार,दारोगा श्री निवास पांडे,बबलू भदौरिया,सचिन,अन्य स्टाफ,विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रज्ञा बहिन,शिक्षक, छात्राएं,तथा प्रदीप पांडेय,राज कुमार यादव, सतेंद्र तोमर,अमित मिश्रा, रामू मिश्रा आदि संभ्रांत सज्जन उपस्थित थे।अंत में छात्राओं को एक एक पौधा वितरित किया गया।
*वेद व्रत गुप्ता

Related Articles

Back to top button