जसवंतनगर में रही अखिलेश यादव के जन्मदिन की धूम, अनेक जगह काटे गए केक

फोटो:- मां नारायणी इंटर कॉलेज में केक काटते भुजबीर सिंह यादव, सपा कार्यालय पर केक काटा जाता तथा सभासद सुधीर यादव के यहां जन्मदिन कार्यक्रम मनाया जाता
जसवंतनगर (इटावा)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन मंगलवार को यहां नगर में कई स्थानों पर बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं तथा अखिलेश यादव के शुभचिंतकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके जन्मदिन के उपलक्ष में उनका चित्र लगाकर उसके समक्ष केक काटे।
समाजवादी पार्टी कार्यालय जसवंतनगर पर अखिलेश यादव का जन्मदिन पीडीए उन्नयन दिवस के तौर पर पार्टी जनों ने मनाया और केक काटकर 2027 में अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर बागडोर सोपने का संकल्प लिया गया।
इस कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता,वरिष्ठ समाजवादी नेता भुजवीर सिंह यादव,विधायक प्रतिनिधि अजेंद्र सिंह गौर सांसद प्रतिनिधि हाजी शमीम खा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनुज यादव मोंटी प्रमुख महासचिव राशि सिद्दीकी वरिष्ठ समाजवादी विद्याराम यादव,सुभाष गुप्ता,जितेंद्र यादव मोना,सुनील यादव,चंद्र मोहन यादव,रामवीर सिंह यादव अभिषेक गांगलस,राजपाल सिंह यादव, पिंकी यादव, गोपाल गुप्ता एव सभासद गण के साथ समाजवादी पार्टी महिला सभा की जिलाध्यक्ष सीमा यादव,पूजा गुप्ता,मीरा गुप्ता,रामबेटी गोयल,महिला नगर अध्यक्ष नसीमा बेगम,रत्नेश कुमारी,वर्षा कश्यप आदि सम्मिलित रही।
ब्लॉक सपा अध्यक्ष रामवीर सिंह यादव,
विधायक शिवपाल सिंह यादव के प्रतिनिधि ठाकुर अजेंद्र सिंह गौर, पालिका अध्यक्ष सत्यनारायण संखवार,समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अनिल प्रताप सिंह यादव ,जिला सचिव जितेंद्र यादव उर्फ मोना यादव, जिला पंचायत सदस्य और विधायक प्रतिनिधि विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव आशुतोष यादव टोनू ,अश्विनी पुरवार, विवेक रतन पांडे,अभिषेक यादव,प्रमुख आढती मोहम्मद नबी आदि के अलावा बड़ी संख्या में सभासदों ने अखिलेश यादव की जन्मदिन पर कार्यक्रम आयोजित कर केक काटे।
मां नारायणी इंटर कॉलेज,कचोरा रोड जसवंत नगर में अखिलेश यादव के जन्मदिन पर केक काटने का कार्यक्रम बड़ी ही भव्यता के साथ आयोजित किया गया और केक काटे जाने के दौरान जिला पंचायत सदस्य भुजवीर सिंह यादव एडवोकेट, मोहित यादव सनी तथा इनके अलावा सुनील यादव तथा आसपास क्षेत्र के ग्रामीण व शिक्षक गण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
पी डी ए महानायक, युवाओं के प्रेरणास्रोत,अखिलेश यादव का जन्म दिन नगर पालिका परिषद के सभासद सुधीर यादव ने अपने आवास पर केक काट कर बड़ी धूम धाम से मनाया। इस अवसर पर ज्यादातर सभासद मौजूद रहे, जिसमे सतीश यादव,मो फारुख, शेष कुमार (बिल्लू), कमल प्रकाश, गुड्डू शाक्य, सुनील जाटव, प्रमोद कठेरिया, शादान खान,अंकित चिक,मोनू शर्मा,संजय चिक, दिलीप दिवाकर, संजीव यादव एवं समाजवादी कार्यकर्ता मोहित यादव सभी लोगों ने केक काटकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को दीर्घ आयु की शुभकामनाएं दी।
______
*वेद व्रत गुप्ता