विश्व योग दिवस पर हर तरफ योगासनों की धूम, भाविप संस्कार ने कराया  बड़ा आयोजन _________

 फोटो :- भारत विकास परिषद संस्कारद्वारा सिद्धार्थ महाविद्यालय में योग कार्यक्रम, सरस्वती शिशु मंदिर में अतिथिगण गण योग करते तथा नगर पालिका में योग क्रियाएं करते लोग
_________
    जसवंत नगर (इटावा)! शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नगर और क्षेत्र में योग के आयोजनों की धूम रही। लोग बड़ी संख्या में इन आयोजनों में पहुंचे और योग करके अपने शरीर की  स्वास्थ्यता पर ध्यान दिया।
    तहसील, ब्लॉक और पालिका प्रशासन ने भी कर्मियों के लिए योग का आयोजन किया, आयोजनों में भी लोग विशेष कर युवाजन सम्मिलित हुए। महिलाएं बहुत ही कम संख्या में योग करने निकली
नगर की प्रमुख समाजसेवी  संस्था भारत विकास परिषद संस्कार ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सिद्धार्थ महाविद्यालय में योग कार्यक्रम का आयोजन किया। संस्था एवं नगर के सैकड़ों पुरुष, महिलाओं बच्चों ने योग कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
   हरिद्वार से प्रशिक्षित योग शिक्षक बलबीर सिंह एवं महेश शाक्य ने सर्वांगासन, हलासन, ताड़ासन, मयूरासन,  मर्कटासन, वज्रासन , सशकासन, मंडूकासनआदिआसनों को करवाया उसके साथ ही प्राणायाम में  अनुलोम विलोम,  कपालभाति उद्गृत ओंकार आदि योग क्रिया एवं प्राणायाम कराए गए।
       संस्था अध्यक्ष हरिमोहन राजपूत एवं संयोजक श्याम मोहन गुप्ता ने बताया कि विद्यालय में नित्य प्रतिदिन सुबह योग कार्यक्रम संचालित हो रहा है । इच्छुक लोग आकर स्वास्थ्य लाभ ले सकते हैं। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष जवाहर लाल शाक्य,सचिव मनोज गुप्ता, कोषाध्यक्ष गणेश यादव,  योगेश यादव, सुमित शर्मा, सुनील यादव, पवन कुमार, विनोद शर्मा आदि सदस्य उपस्थित रहे।
     अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम दादा शिव कमार  सरस्वती शिशु मंदिर में  भी आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि सहसंयोजक राष्ट्रीय महासंपर्क विभाग एवं पर्वत सिंह यादव कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सहविभाग संचालक राम नरेश शर्मा मंडल अध्यक्ष अजय यादव बिंदु पूर्व विधानसभा प्रत्याशी विवेक शाक्य ,  प्रधानाचार्य अमित यादव एवं खंड शारीरिक प्रमुख विक्रम ने एक के बाद एक योग करवाए।  हर एक योग के बारे में विस्तार से जानकारी भी प्रदान की। सहविभाग संचालक श्री राम नरेश शर्मा ने आज के कार्यक्रम की प्रशंसा की और कहा कि योग हमारे दैनंदिन जीवन के हिस्सा होने चाहिए।  कार्यक्रम मैं स्वयंसेवक बंधु और भारतीय जनता पार्टी के तमाम नेता भी उपस्थित रहे।
     नगर पालिका परिषद जसवंत नगर में भी
 पालिका अध्यक्ष सत्यनारायण संखवार की उपस्थिति में सवेरे  योग क्रियाओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम  में बड़ी संख्या में सभासदों तथा पालिका कर्मियों ने प्रतिभाग किया। पालिका अध्यक्ष ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस और योग की उपादेयता पर प्रकाश डाला।
_____
 *वेद व्रत गुप्ता

Related Articles

Back to top button