
फोटो :- चुनाव निर्वाचन के बाद नये अध्यक्ष का स्वागत किया जाता
जसवंतनगर(इटावा)। सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहने वाली सामासेवी संस्था सामाजिकभारत विकास परिषद संस्कार शाखा की नई कार्यकारिणी के प्रमुख पदों के निर्वाचन की घोषणा रविवार को कर दी गई।
निवर्तमान अध्यक्ष श्याम मोहन गुप्ता ने बताया कि गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी अध्यक्ष सचिव और कोषाध्यक्ष पदों का चयन सदस्यों ने सर्वसम्मति से किया।
रविवार को नगर के लुधपुरा स्थित सिद्धार्थ महाविद्यालय में शाखा की बठक
आयोजित की गई थी जिसमें ज्यादातर सदस्य गण मौजूद रहे।
बैठक में सर्वप्रथम गत वर्ष के आय व्यय विशेष कर सामूहिक विवाह आयोजन का लेखा-जोखा कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता के द्वारा प्रस्तुत किया गया।
तत्पश्चात नई कार्यकारिणी का गठन किया गया , सभी सदस्यों ने इस बार शिक्षक कवि और लेखक हरिमोहन राजपूत जी को अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया।
नगर के प्रमुख खाद व्यवसायी मनोज गुप्ता को सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई एवं शिक्षा क्षेत्र में कार्यरत समाजसेवी गणेश यादव को कोषाध्यक्ष पद के लिए चुना गया।
चुनाव क बाद सभी निर्वाचित पदाधिकारी को फुल मस से लाद दिया गया। बताया गया कि शीघ्र ही अन्य सदस्यों का मनोनयन करके अधिष्ठापन कार्यक्रम आयोजित होगा।
_____
*वेद व्रत गुप्ता