कम लागत और ज्यादा उत्पादन के लिए किसान “क्रभको” की सेवाओं का लाभ लें

   *मृदा परीक्षण खेत की मिट्टी का कराने पर जोर      * क्रभको ने आयोजित की किसान सभा

 फोटो – किसान सभा को संबोधित करते क्रभको के अधिकारी तथा मृदा परीक्षण प्रदर्शित किया जाता
_______
जसवंतनगर (इटावा)। किसानों के उन्नयन के लिए स्थापित कृषक  भारती कोऑपरेटिव लिमिटेड”,क्रभको” द्वारा ग्राम क्षेत्र के  कांकरपुर गांव में  में किसान सभा व मृदा परीक्षण अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
     किसान सभा की शुरुआत कृभको के क्षेत्रीय अधिकारी अजय कुमार सिंह द्वारा अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025  के बारे में किसानों विस्तार से अवगत कराते शुरू किया।
     उन्होंने: कृभको के विभिन्न उत्पादो,मृदा परीक्षण,खरीफ फसलों के बारे में, अच्छी गुणवत्ता के बीज तथा मृदा स्वास्थ्य कार्ड, जैविक खेती, तरल जैव उर्वरक,  सन्तुलित उर्वरक का प्रयोग, करने की सलाह दी एवं खेती-बाड़ी की नई तकनीकी के बारे में भी  जानकारी देते कहा कि किसान भई
 अपने उत्पादों की गणवत्ता और उत्पादन बढ़ाने के लिए क्रभको की सुविधाओं का पूरा लाभ उठाएं।
 इस कार्यक्रम में । कुलदीप यादव प्रधान प्रतिनिधि,राजवीर यादव जिला महामंत्री किसान यूनियन इटावा, कृभको के क्षेत्रीय अधिकारी अजय कुमार सिंह,  प्रगतिशील किसान प्रमोद कुमार,पूर्व प्रधान प्रताप सिंह , जयपाल सिंह यादव आदि  द्वारा संयुक्त रूप से  दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधान  प्रताप सिंह ने की।
     कुलदीप यादव  द्वारा  देश के किसानों की आय कैसे दोगुनी हो इसके लिए बताया कि किसानों को कम लागत में उन्हें खेती करनी होगी। खेती में जैविक उर्वरक, घुलनशील उर्वरक, हरी खाद, कंपोस्ट  आदि का प्रयोग करना होगा, जिससे कि हमारे फसल उत्पादन में कम लागत आएगी
कृषि विभाग से अवनीश कुमार यादव ने मृदा परिक्षण क्यों कराये?उससे क्या लाभ है? आदि की सम्पूर्ण जानकारी किसानों को दी।  किसानों को खेत में ले जाकर के मृदा नमूना कैसे लिया जाता है, यह विधिवत समझाया। उन्होंने बताया कि मृदा की जाँच कराकर ही किसान भाई फसल की बुआई करें ,जिससे कि उर्वरक की सही मात्रा खेत में दी जा सके  और कम लागत में अधिक उत्पादन हो सके।
राजवीर यादव द्वारा कृषि विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया गया तथा कृभको  द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों की भूरी भूरी प्रशंसा की।
       कार्यक्रम में सोनू यादव,विनय मिश्रा, मोनू यादव , नाथूराम, प्रमोद कुमार ,डिप्टी सिंह, अभय राम ,बृज मोहन सिंह, अतरसिंह, विजय सिंह हंसराज, रामदास शिशुपाल सिंह, सुरदीप शास्त्री आदि, और बड़ी संख्या में किसानों  लोग मौजूद रहे।
______
 *वेदव्रत गुप्ता

Related Articles

Back to top button