ससुरालियों द्वारा  दामाद पत्रकार की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया 8 के विरुद्ध मुकदमा  

    *अपनी बेटी को दिल्ली ले जाने का बना रहे दबाव     *पुलिस गिरफ्तारी में जुटी

________
जसवन्तनगर (इटावा) ।अपनी बेटी को अलग रखने के लिए दबाव बनाने में असफल ससुरालियों ने जैनपुर नागर गांव के  निवासी सुशील कांत के घर पर हमला कर दिया गया था और बुरी तरह मारपीट की गई थी।
         ज्ञातव्य है कि सुशील कांत एक पत्रकार है और उसकी इतनी कमाई भी नहीं कि वह पत्नी को न्यारा रख उसका और अपना भरण पोषण कर सके
   पीड़ित सुशील कांत पुत्र स्वर्गीय महेंद्र सिंह निवासी जैनपुर नागर थाना जसवंतनगर ने  जानकारी दी है कि साथ  20 अप्रैल को दोपहर डेढ़ बजे घटना घटित हुई थी। वह और उसकी  बहिन पूनम, माँ ज्ञानवती घर पर मौजूद थी।  उस समय  सुशील कमरे में सो रहा था।
     इसी बीच उसके ससुर देव सिंह पुत्र हरलाल, साला वीकेश पुत्र देव सिंह, सास मीना देवी पत्नी देव सिंह निवासी नबाबपुर, संतोषपुर घाट थाना बसरेहर अपने साथ चार अज्ञात लोगों को लेकर मेरे घर आए।
            आते ही इन सबने  गाली गलौज करते सुशील  कांत की मारपीट करने लगे। उसकी माँ व बहन ने उसे बचाने की कोशिश की  तो उन्हें भी  मार पिट कर चोट पहुंचाई गई। सबको गंदी गंदी गालियाँ देते व जान से मारने की धमकी दी गई।
           घटना की सूचना  सुशील कांत के  भाई अजय कांत ने घटना के तुरंत बाद डायल 112 पर दी। पुलिस की गाड़ी आई तब जाकर सबकी  जान बची।
    उन्होंने बताया कि ससुराली दबाव डालते है कि गांव की सभी जमीन मकान बेचकर दिल्ली में रहो, जब कि मेरी बहिन शादी योग्य है। इसी के चलते आये दिन ससुराली क्लेश करते है और रोज आये दिन घर आकर गाली गलौज मारपीट करते है।
    इस मामले में थाना जसवन्तनगर के प्रभारी निरीक्षक राम सहाय ने बताया है कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मारपीट तथा जां से मारने और घर पर चढ़ाई को लेकर अनेक धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी में पुलिस जुट गई है।
*वेद व्रत गुप्ता

Related Articles

Back to top button