लखना कस्बा के ईकरी तिराहे पर भाजपा मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में दिल्ली प्रदेश में सरकार बनने व उपचुनाव मिल्कीपुर जीतने पर भाजपा नेताओं ने मिठाई बांटकर पटाखे दागे गये।

बकेवर-

दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव और मिल्कीपुर उपचुनाव की जीत पर लखना के ईकरी तिराहे पर भाजपाइयों ने पटाखे सहित मिष्ठान वितरण किया।

इस अवसर पर लखना मंडल अध्यक्ष अश्विनी त्रिपाठी ने कहा कि केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी तमाम योजनाओं से प्रभावित होकर उप चुनाब में मिल्कीपुर की जनता व दिल्ली प्रदेश में कोई विकास कार्य न होने के कारण व जलभराव की समस्याओं के अलावा पेयजल आपूर्ति जैसे तमाम लोगों की दैनिक कार्यों में समस्याओं के उत्पन्न होने के कारण 26 साल बाद दिल्ली की जनता ने पुनः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विश्वास जतसते हुए सरकार बनाने का काम किया है। इसके लिए दिल्ली के मतदाताओं को बधाई।
वहीं इसके चलते कस्बा लखना के ईकरी तिराहे पर जिला मंत्री ममता कुशवाह ,शिवेंद्र सिंह मंडल उपाध्यक्ष,पवन तिवारी मंडल उपाध्यक्ष किसान मोर्चा,पंकज त्रिपाठी मंडल मंत्री,सोनू गौतम ,जयदीप त्रिपाठी ,अतुल त्रिपाठी , रजनीश त्रिपाठी ,सोमू त्रिपाठी ,क्षितिज दीक्षित(पूर्व मंडल महामंत्री युवा मोर्चा), बड़े त्रिपाठी, अशोक पाण्डेय नंदराम कुशवाहा (पूर्व मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा) छोटू तिवारी
रजत तिवारी ( महामंत्री किसान मोर्चा) सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

फोटो-

Related Articles

Back to top button