_______
जसवंतनगर(इटावा)। समाजवादी पार्टी महिला प्रकोष्ठ की धमक अब जसवंतनगर में और जोरदारी से गूंजेगी ,क्योंकि पूजा गुप्ता को नगर अध्यक्ष व अनीता सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। महिलाओं में इससे सपा की पहुंच भी प्रखर होगी, ऐसा माना जा रहा है।
समाजवादी पार्टी के नगर मीडिया प्रभारी आलोक गांगलस की उपस्थिति में उनके अपने प्रतिष्ठान ब्रज मिठास पर आयोजित महिलाओं और सपा नेताओं की मौजूदगी में आलोक गंगलस की जीवनसंगिनी पूजा गुप्ता को सपा महिला सभा का नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया। सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष सीमा यादव द्वारा उन्हें मनोनयन पत्र तालियों की गड़गड़ाहट के मध्य प्रदान किया गया। अनीता सिंह को इसी दौरान ब्लॉक अध्यक्ष का मनोनयन पत्र सौंपा।
सपा महिला सभा की पूर्व प्रदेश सचिव सुमन गुप्ता, प्रदेश सचिव मीरा गुप्ता, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रत्नेश कुमारी, ब्लॉक अध्यक्ष बढ़पुरा पिंकी सिंह व विनीता देवी ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
महिला सभा की जिलाध्यक्ष सीमा यादव ने बताया कि पार्टी हाईकमान द्वारा नगर में आंतरिक व बाह्य दो अध्यक्ष बनाई गईं हैं। नगर की बाह्य अध्यक्ष के रूप में नसीमा बेगम की टीम अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ववत करेगी।
इस मौके पर सपा नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, शिवपाल सिंह यादव के विधायक प्रतिनिधि अजेंद्र सिंह गौर, नगर महासचिव राशिद सिद्दीकी, सपा जिला सचिव मोना यादव, मोनू सभासद, बिल्लू सभासद, सभासद प्रमोद यादव,गोपाल गुप्ता, कृष्णा यादव, विकास यादव आदि ने दोनों मनोनीत पदाधिकारियों पूजा गुप्ता और अनिता सिंह को शुभकामनाएं देते महिलाओं में समाजवादी पार्टी की मजबूती की उनसे उम्मीद जताई।
________