“शांती देवी स्कूल मेंनारी सशक्तिकरण पर छात्राओं को किया गया जागरूक”

फोटो :- शांति देवी इंटर कॉलेज मे
 नारी सशक्तिकरण पर कार्यक्रम चलता हुआ
जसवंतनगर(इटावा)। नगर के शांती देवी इंटर कॉलेज, रेल मंडी जसवंतनगर  शुक्रवार को नारी सशक्तिकरण विषय पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।
   इसमें मुख्य अतिथि के रूप में  तहसीलदार जसवंतनगर और नायब तहसीलदार तथा पुलिस अफसरों को आना था, मगर वह नहीं पहुंचे।
   शिविर को संबोधित करते पीएलबी कुमारी नीरज ने छात्राओं से  कहा कि  वह अपने मन से डर  और झिझकें निकालें, सदैव अपने को पुरुषों के समान बराबर समझें।  अपने साथ होने वाली किसी भी  घटना के समय विभिन्न पुलिस  हेल्पलाइन नंबरों पर शिकायतें दर्ज कराएं। शीघ्र मदद मिलेगी। उन्होंने  जोर देकर कहा कि हर नारी के लिए शिक्षित होना जरूरी है, क्योंकि इससे ही नारियों का  पूर्ण सशक्त हो पाना संभव है। सदैव तन्मयता से पढ़ाई करें  और इंटरनेट का सदुपयोग करते अपने शैक्षिक  लक्ष्य को  हासिल करें।
   इस अवसर  प्रेम कुमार शाक्य ने भी संबोधित किया।सी एम बाल सेवा योजना की भी विस्तृत जानकारी कार्यक्रम में दी गई।
      विधिक सेवा प्राधिकरण के पधारे अतिथियों ने  नि:शुल्क कानूनी सलाह के लिए  हेल्पलाइन नंबर 15100 की सेवाएं भी बताईं। महिला  थाना जसवंतनगर की पधारी आरक्षी ने नारी सशक्तिकरण और मिशन शक्ति पर पत्रक वितरित करते प्रकाश डाला
         इस दौरान विद्यालय प्रबंधक विमलेश यादव, प्रधानाचार्य डॉ  प्रतीक यादव ने कहा कि हमारे स्कूल कॉलेज की छात्राएं न केवल अनुशासित हैं, बल्कि बेहतर शिक्षा हासिल करते हुए अपनी और महिलाओं की सुरक्षा के प्रति सजग हैं। उनको सभी हेल्पलाइन नंबर स्कूल प्रशासन ने बता रखे हैं
      इस अवसर पर मौजूद शिक्षक शिक्षिकाओं  में प्रतीक यादव, सुमन यादव,  ममता यादव आकांक्षा यादव आदि शामिल थे ।
______
*वेदव्रत गुप्ता

Related Articles

Back to top button