रामलीला महोत्सव में राम कथा हुई शुरू, नगर में निकाली गई कलश-यात्रा

  फोटो :- रामलीला मैदान से कलश यात्रा निकाली जाती हुई, पीछे- पीछे  रथ पर राम, लक्ष्मण ,सीता आदि की झांकी, नगर पालिका अध्यक्ष तथा अश्वनी पुरवार कलश यात्रा का स्वागत करते हुए
________
जसवंतनगर (इटावा)। रामलीला महोत्सव में बुधवार से 8 दिवसीय राम कथा के आरंभ को लेकर जोरदार कलश यात्रा रामलीला मैदान से निकाली गई ।
     यह कलश यात्रा पूरे नगर में भगवान राम के भजनों, गीतों के अलावा राम की जय जय कार के साथ बैंडों की मधुरिम ध्वनियों के साथ निकाली गई।

कलश यात्रा में राम कथा पण्डोखर सरकार की शिष्या आचार्या “कृष्ण प्रिया पूजा  दीदी शास्त्री जी” वृंदावन एक भव्य रथ पर सवार होकर चल रही थी।  एक अन्य  रथ पर भगवान राम, लक्ष्मण, सीता, भरत, शत्रुघ्न और हनुमान जी विराजमान होकर चल थे। एक अन्य झांकी राधा कृष्ण की थी।

कलश यात्रा में आगे आगे राम कथा के यजमान के रूप में रामलीला महोत्सव के प्रबंधक राजीव गुप्ता बबलू रामचरितमानस अपने सिर पर रखकर  सपत्नीक मेघा गुप्ता के साथ चल रहे थे। उनके साथ भगवान राम का दरबार लेकर राजकमल गुप्ता कोयला वाले अपनी पत्नी अंजू गुप्ता के साथ जोड़े से चल रहे थे।

इसके अलावा संयोजक और विधायक प्रतिनिधि ठाकुर अजेंद्र सिंह गौर अपनी पत्नी अंजू गौर के साथ थे। अनिल गुप्ता अन्नू ग़ुड़वाले ,राजीव गुप्ता माथुर, रतन पांडे, रामनरेश यादव पप्पू, शुभ गुप्ता, निखिल गुप्ता, प्रमोद गुप्ता माथुर, चीकू गुप्ता  आदि भी कलश यात्रा में नंगे पांव आगे आगे चलते भगवान राम की जय जयकार रहे थे।

कलश यात्रा में सैकड़ो महिलाएं पीले वस्त्र धारण किए थीं तथा अपने  सिरों पर कलश रखे थीं। वह सभी नंगे पांव थीं और धूप की तेजी के साथ उनमें भारी जोश था।

     कलश यात्रा का नगर पालिका अध्यक्ष सत्यनारायण शंखवार ने स्वागत किया तथा कथा आचार्य सुश्री पूजा देवी को सम्मानित करते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया उन्होंने यजमान  राजीव गुप्ता बबलू, अजेंद्र सिंह गौर का भी अभिनंदन किया।
कलश यात्रा  जब स्वर्गीय यतींद्र नाथ पुरवार के घर के सामने पहुंची तो अश्वनी पुरवार, जितेंद्र सिंह मोना आदि ने स्वागत किया। कलश यात्रा की नगर में कई अन्य जगह भी अगवानी की गई।
     कलश यात्रा रामलीला मैदान से आरंभ होकर कोतवाली जसवंत नगर, नगर पालिका जसवंतनगर, बड़ा चौराहा, मिडिल स्कूल रोड, कटरा बुलाकी दास, महलई टोला, कटरा पुख्ता, फक्कड़पुरा, बिलैया मठ, जैन मोहल्ला, छोटा चौराहा सदर बाजार होती हुई रामलीला मैदान के कथा स्थल पर संपन्न हुई।
    कलश यात्रा समापन के साथ ही राम कथा आचार्या पूजा दीदी के प्रवचन शुरू हो गए, जो रोजाना दोपहर 3 बजे से 7 तक 24अक्टूबर तक जारी रहेंगे। 25 अक्टूबर को रामलीला मैदान में रामलीला समिति द्वारा प्रसाद और भंडारा का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।                     अगले दिन रात में 26 अक्टूबर को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें उद्घाटन करने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और क्षेत्रीय विधायक शिवपाल सिंह यादव पधारेंगे, यह जानकारी ठाकुर अजेंद्र सिंह गौर ने दी है कवि सम्मेलन में गीतकार विष्णु सक्सेना सहित एक दर्जन से ज्यादा विख्यात कवि पधारेंगे।
________
  *वेदव्रत गुप्ता

Related Articles

Back to top button