देवताओं के इंजीनियर “भगवान विश्वकर्मा” की जयंती पर निकाली गई जोरदार शोभायात्रा

    *जगह-जगह आरती और स्वागत      *लोगों ने घरों पर भी की विश्वकर्मा भगवान की पूजा, उपकरणों को भी हुई पूजा

_______

  फोटो :- विश्वकर्मा जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा का उद्घाटन फीता काटकर करते जलधारी शर्मा, पूजा अर्चना करते राहुल गुप्ता, डॉक्टर पुष्पेंद्र पुरवार एवं झांकियां
     जसवंतनगर(इटावा)। देवताओं के इंजीनियर  माने जाने वाले “भगवान विश्वकर्मा” की जयंती के अवसर पर नगर में देर शाम भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें आधा दर्जन से ज्यादा देवी- देवताओं की झांकियां तथा सड़क के शो शामिल थे।

विश्वकर्मा जयंती का कार्यक्रम   विश्वकर्मा समाज के लोग बढ़ चढ़कर पिछले कई वर्षों से नगर में मना रहे हैं। भव्य शोभा यात्रा इस अवसर पर निकालते हैं। अन्य समाज के लोग भी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।             मंगलवार को जब विश्वकर्मा जयंती की शोभायात्रा आरंभ हुई, तो शोभा यात्रा का उद्घाटन विश्वकर्मा समाज के संरक्षक जलधारी शर्मा द्वारा समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, गणेश बारात समिति के अध्यक्ष डॉक्टर पुष्पेंद्र पुरवार, सभासद राजीव यादव, विनोद लंबरदार सुनील यादव आदि की मौजूदगी में फीता काटकर किया गया।  एक भव्य रथ पर विराजमान भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा का पूजन अर्चन विधिविधान से किया गया।

उद्घाटन के लिए पधारे अतिथियों का विश्वकर्मा समाज के अध्यक्ष सुमित शर्मा, उपाध्यक्ष उमाशंकर शर्मा, निरंकार विश्वकर्मा, नरेंद्र बाबू उर्फ लाला आदि ने सभी का अभिनंदन जोरदार ढंग से किया।

      यह शोभा यात्रा जीजीआईसी स्कूल के पास से आरंभ हुई। शोभा यात्रा ने पूरे नगर में भ्रमण किया। जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा करके और आरती उतार कर भगवान विश्वकर्मा का आशीर्वाद प्राप्त किया। जयंती को लेकर आज विश्वकर्मा समाज के प्रतिष्ठान सवेरे से ही बंद थे। भगवान विश्वकर्मा की पूजा के लिए जगह-जगह पूजा पाठ के आयोजन किए गए।
     शोभा यात्रा में विभिन्न सुसज्जित रथों पर राधा रानी, भगवान शंकर, भगवान गणपति, शेरावाली माता, राम दरबार आदि की झांकियां थीं। इसके अलावा राधा गोविंद स्कूल के बच्चों ने  सड़क पर धार्मिक शो का भी आयोजन किया। इसके अलावा झांकियां के संग संग कई बैंड आदि भी चल रहे थे।
      शोभा यात्रा में चंद्र प्रकाश शर्मा, शिव स्वरूप शर्मा, अंकुर शर्मा, देव शर्मा, सचिन शर्मा, मनमोहन, रोशन शर्मा, महानंद शर्मा, राजेश शर्मा, महाराम शर्मा, हरिओम शर्मा, ओम भगवान शर्मा, चंदन शर्मा, राम कीर्तन शर्मा, रविंद्र शर्मा, अशोक शर्मा नगर पालिका, जय श्री राम शर्मा, सत्येंद्र कुमार, चंद्र प्रकाश, शेष बिंदु शर्मा ,महेश चंद्र शर्मा, राम प्रकाश शर्मा, राम गोपाल शर्मा, डब्लू शर्मा, बबलू शर्मा, देवांशु, हिमांशु, मोहित, आदि व्यवस्था करते चल रहे थे। शोभा यात्रा में बराबर भगवान विश्वकर्मा की जय जय कर के नारे गूंजते रहे।
___
  *वेदव्रत गुप्ता
______

Related Articles

Back to top button