आरेखण प्रतियोगिता मे एस जे एस महराजगंज कि छात्रा ने लहराया परचम

माधव संदेश ब्रजकिशोर यादव

महराजगंज रायबरेली। आरेखण प्रतियोगिता मे एस जे एस महराजगंज ने लहराया परचम। मुख्यालय रायबरेली में आरेखण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें एस जे एस पब्लिक स्कूल महराजगंज की कक्षा 6 की छात्रा भावना ने उपन्वरिष्ठ समूह की आरेखण प्रतियोगिता में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर तृतीय स्थान हासिल कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। छात्रा भावना की उपलब्धि पर जे सी आई रायबरेली ने प्रमाण पत्र देकर उत्साहित किया। छात्रा भावना ने इस उपलब्धि का श्रेय अपनी कला अध्यापिका कक्षा अध्यापिका एवं विद्यालय प्रधानाचार्य मृदुला श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन को दिया। विद्यालय प्रबंधक अग्रज सिंह प्रबंधिका डॉक्टर अनुश्री ने हौसला-अफजाई करते हुए छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button