मानव कल्याण समिति ने प्रिंसिपल अनुज प्रताप सिंह यादव का किया अभिनंदन

     *राय नगर स्कूल के प्रिंसिपल हैं अनुज प्रताप सिंह यादव      *हेंवरा और करहल के प्रिंसिपल भी सम्मानित

फोटो:- प्रधानाचार्य अनुज प्रताप सिंह यादव को सम्मानित किया जाता हुआ
जसवंतनगर(इटावा)। श्री मुलायम सिंह यादव इंटर कॉलेज, राय नगर, जसवंत नगर के प्रधानाचार्य अनुज प्रताप सिंह यादव को गुरुवार को मानव कल्याण सेवा समिति द्वारा उनके  शिक्षा क्षेत्र में उत्कर्ष और अकथनीय योगदान, साथ ही छात्र-छात्राओं में उच्च अनुशासन स्थापित करने के लिए सम्मानित किया गया है।
     उल्लेखनीय है कि अनुज प्रताप सिंह यादव का नाम इटावा जिले में नकल विहीन परीक्षा तथा छात्र-छात्राओं में राष्ट्र प्रेम और अनुशासन की भावना पैदा करने के लिए सुप्रसिद्ध है।
मानव कल्याण सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगरामाचार्य द्वारा उन्हें सॉल ओढ़ा तथा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
   श्री जगरामचार्य ने इस अवसर पर कहा कि अनुज प्रताप सिंह यादव अपने पिता स्वर्गीय महाराज सिंह यादव के पद चिन्हों पर चलकर राय नगर के कॉलेज को क्षेत्र में उत्कृष्ट स्थान दिलाया है।
     मानव कल्याण सेवा समिति ने यह सम्मान शिक्षक दिवस के अवसर पर किया गया। अनुज प्रताप सिंह यादव के अलावा जिला पंचायत इंटर कॉलेज हैवरा के प्रधानाचार्य शिवकुमार यादव ,जैन इंटर कॉलेज करहल के उप प्रधानाचार्य हरिओम यादव को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम दौरान पूर्व प्रधानाचार्य जगदीश सिंह, नारायण यादव,अनिलप्रताप सिंह यादव, बृजेश यादव, सुभाष यादव, रामचरित्र मिश्रा, ऋषि मिश्रा, विवेक कुमार, वेद प्रकाश, शिवराज सिंह, शिव प्रताप सिंह, विशेष यादव ,ओम प्रकाश ब्रह्म प्रकाश, प्रवीण कुमार, कृष्णकांत, निर्मला देवी, बृजेंद्र कुमार, शैलेंद्र कुमार, राकेश कुमार आदि शिक्षक गणों ने उपस्थित होकर सम्मानित किए गए प्रधानाचार्यों का अभिनंदन किया और उनसे प्रेरणा ग्रहण की।
*वेदव्रत गुप्ता

Related Articles

Back to top button