स्वातंत्र्य दिवस पर दिल्ली पब्लिक स्कूल इटावा में रही राष्ट्रीय कार्यक्रमों की धूम

* देश और तिरंगे का सदैव सम्मान करें : डा0 प्रीति यादव

  फोटो :- राष्ट्रीयता से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत करते दिल्ली पब्लिक स्कूल के बच्चे
इटावा, 16 अगस्त। दिल्ली पब्लिक स्कूल,इटावा में 78 वां स्वतंत्रता दिवस ध्वजारोहण एवम राष्ट्रगान के साथ धूमधाम से  आयोजित किया गया।
  स्कूल की प्रिंसिपल भावना सिंह ने अपने उद्बोधन में बच्चों को देश प्रेम के लिए प्रेरित करते हुए अपने राष्ट्र के लिए मर मिटने वाले अमर शहीदों के अमर संस्मरण सुनाए ।साथ ही सभी बच्चों से से गंगा जमुनी तहजीब के साथ प्यार और भाईचारे से साथ रहने का संदेश भी दिया।
     कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवम दिल्ली पब्लिक स्कूल इटावा की वाइस चेयरमैन डॉ प्रीति यादव ने अपने संबोधन में बच्चों से कहा कि पढ़ाई के साथ साथ आप सभी बच्चों की आज की ये शानदार प्रस्तुति सचमुच ही कबीले तारीफ है। उन्होंने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए से जीवन में हमेशा अपने भारत देश के प्रति वफादार रहने और अपने तिरंगे का सम्मान करने की प्रतिज्ञा दिलाई।                उन्होंने कहा कि, भारत के स्वर्णिम इतिहास में दर्ज आजादी का यह राष्ट्रीय पर्व हमारे भारत देश का गौरव भी है अतः हम सबको अपने भारतीय संविधान और भारतीय संस्कृति पर हमेशा ही गर्व करना चाहिए।
     कार्यक्रम के इसी क्रम में क्लास यूकेजी लोटस ग्रुप के बच्चों ने स्पीच प्रस्तुत की। हम सब भारतीय है, के गाने पर क्लास 3 से 6 के बच्चों ने ग्रुप सॉन्ग प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। बंदेया रे बंदया गाने पर क्लास 5 और 6 के बच्चों ने मनमोहक ग्रुप डांस प्रस्तुत किया। क्लास 9 की समीक्षा ने  सुंदर पोइम प्रस्तुत की। वहीं क्लास 6 से 9 के बच्चों ने सतरंगी रंगों सा गाने पर ग्रुप सॉन्ग प्रस्तुत कर तालियां बटोरी। क्लास 8 से 9 के बच्चों  ने शानदार तुझे नमामी हो के गाने पर ग्रुप डांस प्रस्तुत कर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। तत्पश्चात क्लास 11 के बच्चों ने बेहतरीन विषय पर एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर सभी अभिभावकों की तालियां बटोरी। इसके बाद पुरुस्कार वितरण हुआ। इसके बाद क्लास 9,10 द्वारा शहीद भगत सिंह की शहादत पर आधारित एक ग्रुप डांस प्रस्तुत कर अपनी शानदार प्रस्तुति दी। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
  *वेदव्रत गुप्ता

Related Articles

Back to top button