जसवंतनगर थाना इलाके में दो बड़ी चोरियां, चोर ले गए 20- 22 लाख का माल

 फोटो :- डॉक्टर की क्वार्टर्स में  बिखरा पड़ा सामान
जसवंतनगर(इटावा)। जसवंत नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत दो बड़ी  चोरियां होने की खबर है। इन चोरियों में  लाखों रुपए कीमत के नगदी और  जेवरात  चोरी गये है।
          पहली घटना  यहां नगर में हाईवे किनारे स्थित  सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र के डॉक्टर्स क्वार्टर्स में एक डॉक्टर दंपति के क्वार्टर्स में हुई है।   सीएचसी जसवंतनगर में  तैनात डाक्टर बीरेन्द्र कुमार के अनुसार वह तथा उनकी  डाकटर पत्नी इंदु सिंह  जब ड्यूटी पर थे तथा उनका वच्चा स्कूल  पढ़ने गया हुआ था।  ड्यूटी से वह 1 बजे जब वह लौटे, तो घर का ताला खुला था। बह अंदर गये तो उनको अलमारी खुली तथा सामान  बिखरा मिला । इसी बीच पत्नी भी आ गईं।
    डाक्टर बीरेन्द्र  और उनकी  पत्नी इंदु ने बताया कि इस घटना मे लगभग 8 हजार रूपये नगद तथा बडी तथा भारी चैने  सोने की, बडे कान के झाले, 2 कंठी गले की सोने की, 6 जोडी कान के, हाथ के कडे, तथा आधा दर्जन से ज्यादा अगूठिया चोरी गये है।  लगभग 15-  20 लाख की चोरी का अनुमान है।
  दूसरी घटना जसवंतनगर इलाके के सलेम पुर  गांव में घटी, जहां  चोरों ने एक किसान के बंद घर के ताले चटकाकर लाखों रुपए की नगदी और जेवरात साफ कर  दिए।             किसान श्री राम पुत्र राजाराम ने पुलिस को दी  तहरीर  में बताया कि उसके दो मकानो  में से एक रात को बंद था क्योंकि   वह शाम  को दूसरे मकान में परिवार सहित  चला गया था।
    बुधवार सुबह जब वह बंद मकान पर आए तो मुख्य दरवाजे का ताला  खुला और दरवाजे खुले थे।  कमरों के ताले तोड़ डाले गए थे अलमारी व बक्से खुले  पड़े थे समान बिखरा  था।
   किसान  ने बताया कि ताले खोलकर अज्ञात चोर अलमारी में  रखे  11 हजार  नगद रुपए ,  सोने की जंजीर, 4 अंगूठी, एक जोड़ी झाले, 2 मंगलसूत्र,  1जोड़ी कुंडल ,व 3 जोड़ी चांदी का पायल चोर चुरा ले गए। लगभग ढाई लाख का सामन चोरी गया है। जसवंत नगर पुलिस ने जांच का झांसा देते हुए एफ आई आर   नहीं लिखी ।
*वेदव्रत गुप्ता
______

Related Articles

Back to top button