मेडिकल प्रैक्टिशनर्स डॉक्टर्स ने  की गरीब कन्या के विवाह में मदद

  * जसवंत नगर में नई नजीर पेश की

   फोटो:- गरीब कन्या के विवाह के लिए मदद करने पहुंचे डॉक्टरस कन्या के पिता के साथ
   
जसवंतनगर (इटावा)। गरीब कन्या के विवाह में सहयोग करना सबसे बड़ा पुण्य का काम है। नगर में कई संस्थाएं सामूहिक विवाह का आयोजन करती हैं ,मगर जब किसी गरीब द्वारा अपनी बेटी का विवाह अपने घर से किया जाता है, तो उसके सामने अनेक समस्याएं दहेज व  शादी की व्यवस्थाओं  को लेकर आती हैं। 
   

इसी के  मद्देनजर नगर के डॉक्टरों के संगठन “जसवंतनगर मेडिकल प्रैक्टिशनर्स  एसोसिएशन ने बुधवार को एक गरीब की कन्या के  विवाह में सहयोग करके लोगों की  वाह वाही और गरीब परिवार की दुआएं  हासिल की है। 

    डॉक्टर्स की इस संस्था के प्रवक्ता डेंटिस्ट डॉक्टर प्रदीप यादव ने बताया है कि हमारे संगठन ने नगर के गुलाब बाड़ी मोहल्ला निवासी देवेंद्र सिंह जादौन की लड़की की शादी में  संस्था की तरफ से सारे बर्तन (बारोटी) के प्रदान किए हैं। अन्य तरह की आर्थिक मदद भी की है।
    उन्होंने बताया कि मदद करने डॉक्टर स्वराज प्रकाश श्रीवास्तव, डॉ प्रदीप यादव, डॉक्टर पुष्पेंद्र पु, डॉ योगेश एलानी, डॉक्टर शिव गौर, डॉक्टर एस  एस धनगर, डॉक्टर अवनीश कुशवाहा, डॉ भानु यादव, दीपक यादव, डॉ विनय कुमार आदि सहयोग करने  कन्या के घर एक साथ पहुंचे। कन्या के माता-पिता इस मदद से काफी गदगद हो  गए। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी उनकी संस्था गरीबों की मदद करने में पीछे नहीं हटेगी। 
____
   *वेदव्रत गुप्ता

Related Articles

Back to top button