‘राम’ की बेटी किंजल उपाध्याय का नवोदय विद्यालय के लिए चयन

    फोटो :- किंजल उपाध्याय

जसवंतनगर (इटावा)। नगर के मोहल्ला टीचर्स कॉलोनी(लुधपुरा) निवासी राम उपाध्याय की  सुपुत्री किंजल उपाध्याय का जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए चयन हुआ है।

 शुरू से ही मेधावी  इस बच्ची के चयन से नगर के ब्राह्मण समाज के साथ साथ मोहल्लेवासियों ने हर्ष व्यक्त करते उसके परिजनों को बधाई दी है। अपनी तीन बहनों में किंजल सबसे छोटी बेटी है। उसकी बड़ी बहन दयालबाग में डिग्री की पढ़ाई कर रही है।  दूसरी  बड़ी बहन बेहतरीन एथलीट है और यहां चौधरी सुघर सिंह कालेज में एनसीसी की बेहतरीन केडिट होने के साथ उसका गत दिनों पैराशूट की पैराग्लाइडिंग के लिए सिलेक्शन हुआ था।
      किंजल उपाध्याय के नवोदय विद्यालय में प्रवेश से उसके द्वारा भी भविष्य में  अनेक शैक्षिक उपलब्धियां हासिल करने की संभावना है।
____वेदव्रत गुप्ता

Related Articles

Back to top button