पेड लगाओ पेड़ बचाओ अभियान इस्लामिया कॉलेज में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ अभियान इस्लामिया कॉलेज में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

 

इटावा : वन महोत्सव पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ जन अभियान एक पेड़ मां के नाम के तहत एचएमएस इस्लामिया इंटर कॉलेज में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन सामाजिक वाणीकी प्रभाग एवं जिला गंगा सुरक्षा समिति के तत्वाधान में किया गया। इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज की लड़कियों ने भी चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाई।
विद्यालय में गुफरान अहमद ने चित्रकला प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए कहा कि वन हमारे जीवन की बुनियाद हैं जो हमारे पर्यावरण के साथ-साथ आर्थिक और सामाजिक स्थिति को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। वनों का आशा सामान्य रूप से वृक्षों के समूह से होता है, लेकिन वास्तव में इन विभिन्न पौधों का एक जटिल समुदाय है। एक-दूसरे पर समान प्रतिभा अनेक पौधे और पशु-पक्षी वनों में निवास करते हैं। उप मुख्यमंत्री वन मंत्री विमल कुमार सिंह ने कहा कि पूरी तरह से विकसित वृक्ष बिना कुछ वापस लिए मानवता को कई वर्षों तक सेवा प्रदान करता है। हवा को शुद्ध करने, संतुलन को बनाए रखने, दवा आदि उपलब्ध कराने के साथ ये हमें कई परिस्थितियों से भी जुड़ा है। पेड़ हमारे लिए महत्वपूर्ण संपत्ति की तरह होते हैं। उप्र पार साकिब हुसैन ने कहा कि पेड़ हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और हम इसे नजर अंदाज नहीं कर सकते। चित्रकला प्रतियोगिता का शीर्षक पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ विषय पर हुई। जिसमें प्रथम स्थान लीजा नाज, द्वितीय स्थान राघव, तृतीय स्थान हुरिया मिस्बाह एवं संत पुरस्कार नायरा फातिमा व हिमांशु को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में अतीक अहमद, नावेदुल हसन, वन क्षेत्रीय वन मंत्री वढपुरा अशोक कुमार शर्मा, उप वन क्षेत्रीय वन मंत्री शिव प्रसाद, प्रभु प्रताप सिंह, डीपीओ नमामि गंगे संजीव चौहान, वन दरोगा ताबिश अहमद, सुनील कुमार, रविंद्र मिश्रा एवं अनिल चौहान का योगदान रहा। योगदान देना।

Related Articles

Back to top button