______
जसवंतनगर(इटावा) हिंदू विद्यालय इंटर कॉलेज के पूर्व प्रबंधक स्वर्गीय अशोक कुमार गुप्ता की धर्मपत्नी 85 वर्षीया श्रीमती शिव प्यारी गुप्ता निवासी कटरा पुख्ता, जसवंत नगर का बुधवार तड़के निधन हो गया।
वह स्थानीय पत्रकार अनुराग गुप्ता की माता श्री थी। अपने पीछे कुल मिलाकर चार पुत्र और दो बेटियां छोड़ गई हैं। उनके पति का निधन लगभग 2 वर्ष पूर्व हो गया था।उनके निधन पर हिंदू विद्यालय इंटर कॉलेज प्रबंधन समिति और शिक्षण तंत्र ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए शांति कामना की है। उनका अंतिम संस्कार शांति वन में उनके छोटे सुपुत्र लवी गुप्ता ने किया। सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भाग लेकर आत्मा की शांति की कामना की।
*वेदव्रत गुप्ता
______