कांग्रेस अध्यक्ष मलखान के नेतृत्व में निकाली गई आभार यात्रा

 *जसवंत नगर में घूमी,गांव-गांव  *डिंपल की जीत के लिए मतदाताओं का आभार व्यक्त किया

_____
     
जसवंतनगर(इटावा)। लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को उत्तर प्रदेश में मिली भारी सफलता और मैनपुरी संसदीय सीट से गठबंधन की प्रत्याशी श्रीमती डिंपल यादव की जीत पर  गुरुवार को कांग्रेस पार्टी ने जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र में धन्यवाद एवं आभार यात्रा निकाली।             
4-5 किलोमीटर चली यह यात्रा नगर के सिसहाट तिराहा से आरंभ होकर नहर पुल होते हुए ज्वालापुर गांव पर संपन्न हुई । 
     यात्रा का नेतृत्व कांग्रेस पार्टी के जिला अधक्ष मलखान सिंह यादव कर रहे थे
यात्रा के समापन पर जिलाध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि हम सभी को  विश्वास था कि देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। राहुल गांधी इस देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। प्रत्येक शिक्षित बेरोजगार युवा एवं गरीब परिवार की महिला के खाते मे खटा खट एवं टकाटक 8500 प्रति माह आएगा।  किसानों को उनकी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य भी मिलेगा तथा सर्व समाज  के सभी वर्गों को न्याय मिलेगा। हम लोग सरकार नहीं बना पाए, लेकिन हम एक मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाते हुए देश के युवाओं, किसानों, महिलाओं के लिए उनके हक की लड़ाई लड़ने का काम करते रहेंगे। 
    मलखान सिंह यादव ने गर्व के साथ कहा‌ कि इटावा जनपद की जसवंतनगर विधानसभा से इंडिया गठबंधन को अपार जनसमर्थन मिला है।
चुनाव में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट काम किया है। इसके लिए हम सभी कांग्रेस जन जसवंतनगर विधानसभा की सम्मानित जनता और समाजवादी पार्टी जनों को पुरजोर ढंग से धन्यवाद देता हूं। सभी सम्मानित मतदाताओं का आभार प्रकट करता हूं। 
        इस धन्यवाद यात्रा में पीसीसी सदस्य राम नरेश यादव, नगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार,शिवराम सिंह यादव,बलवीर सिंह कठेरिया,संतोष कुमार यादव,सरवर अली, आसिफ जादरान,आलोक कुमार,अभिषेक कुमार, मनोज कुमार,विजेंद्र सिंह, बासु कुमार,पीयूष जैन, विजय गुप्ता,शंकर लाल, मोनू राजपूत,सोनू राजपूत,दयाशंकर,गौरव कुमार,अनुराग प्रताप सिंह,अहबरन सिंह,आशीष यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
     *वेदव्रत गुप्ता

Related Articles

Back to top button