टैम्पो और ट्रक की टक्कर में  एक दर्जन से ज्यादा  घायल

 *अंतिम संस्कार में शामिल होने कोकावली आ रहे थे

____
 जसवंतनगर(इटावा) ।   कोकावली गांव में अपने रिश्तेदार की मौत पर अंतिम संस्कार में भाग लेने जा रहे  लोगो से भरे ऑटो  को एक ट्रक ने टक्कर मार दी,जिससे एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गये।  पांच लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें पीजीआई रेफर किया गया है। 
    कोकावली गांव निवासी दिलीप सिंह बघेल की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए सींघमई सिरसागंज निवासी हरी सिंह पुत्र करन सिंह  (65 बर्ष)अपने परिजनो सुशील कुमार पुत्र हरि सिंह (45 बर्ष), ओम श्री पत्नी लायक सिंह, यशोदा देवी पत्नी वेदपाल  (60 बर्ष) ,मीना देवी पत्नी मान सिंह(45 बर्ष) मीना देवी पत्नी बांके लाल  (55 बर्ष), अखलेश पुत्र मोहर सिंह (52 बर्ष), सिया देवी पत्नी अजय कुमार  (30 बर्ष) ,राम धनी पुत्र मलखान सिंह  (60 बर्ष) ,ब्रजेश कुमारी पत्नी कोमल सिंह  (50 बर्ष), गौरी पुत्री सुशील कुमार  (18 बर्ष), सुशील कुमार पुत्र हरि सिंह  (45 बर्ष), मिथलेश पत्नी मुलायम सिंह (55 बर्ष), सरिता देवी पत्नी श्याम वीर उम्र 50 बर्ष ,सरला देवी पत्नी राहुल उम्र 28 बर्ष , नेमा देवी पत्नी श्री चंद्र उम्र 40 बर्ष लोडर टैम्पो में सवार होकर कोकावली गांव जा रहे थे। 
   बुधवार सुबह जैसे ही लोडर टैम्पो  जसवंतनगर के वेयर हाउस के पास पहुंचा, तभी  सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी, कुल 14- 15 लोग घायल हो गये।
     घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस एवं एम्बलेंस  पहुंची । जिन्होने घायलो को सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र पर जाकर भर्ती कराया।ऑटो चालक घटना के बाद मौके से भाग गया।
 गंम्भीर रूप से घायल  ओमश्री, मीना देवी, सरिता देवी, यशोदा देवी, सरला देवी को सैफई पीजीआई रेफर कर दिया गया  है।
____वेदव्रत गुप्ता

Related Articles

Back to top button