मुलायमसिंह के ऋण को चुकाने में जसवंतनगर वालों ने कोई कसर नहीं रखी

      *डिंपल को दिलाई 88 हजार से ज्यादा की भारी-भरकम लीड        *जसवंत नगर हर्ष में डूबा, बधाइयों का तांता

फोटो :- विजेता डिंपल यादव, परास्त ठाकुर जयवीर सिंह, शिवप्रसाद यादव तथा  विजेता का प्रमाण पत्र डिंपल यादव को दिया जाता हुआ
_____
    जसवंतनगर (इटावा)। लोकसभा चुनाव, 2024 के परिणाम मंगलवार को आ गए। एक बार फिर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की धर्मपत्नी डिंपल यादव ने मैनपुरी संसदीय सीट जीतकर नेताजी मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधू होने के साथ-साथ उनकी विरासत को और भी ज्यादा मजबूती से संभालने के लिए कदम बढ़ा दिए।
     

 नेताजी के निधन के बाद डिंपल यादव ने नेताजी की इस मैनपुरी परंपरागत सीट से पहली बार  उपचुनाव लड़ा था और वह जीती थी। इस बार के लोकसभा चुनाव में भी उन्होंने मैदान में उतरकर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह को 2 लाख 21हजार 6 सौ39  मतों से शिकस्त देकर “मुलायम परिवार और मैनपुरी की जनता” के बीच के रिश्तों की और भी ज्यादा मजबूती दे दी। 

     पूरे देश में इस बात की चर्चा रहती है कि समाजवादी पार्टी के गढ़ मैनपुरी में सैंध लगाना, किसी के बस की बात नहीं है, क्योंकि इस संसदीय सीट से जो पांच विधानसभाएं जुड़ी हैं, उनमें जसवंत नगर विधानसभा क्षेत्र ऐसा क्षेत्र है, जिसके सैफई गांव में मुलायम सिंह यादव का जन्म हुआ था। इसी सैफई गांव से निकले मुलायम सिंह यादव ने पूरे देश में समाजवाद की अलख जगाई थी। 
जब तक मुलायम सिंह जीवित रहे, वह या उनके परिवार का ही सदस्य मैनपुरी का सांसद  चुनता रहा।
1996 में मुलायम सिंह यादव पहली बार मैनपुरी से सांसद चुने गए थे उसके बाद वह चार बार सांसद बने एक बार उनके भतीजे धर्मेंद्र यादव तथा एक बार उनके पौत्र तेज प्रताप सिंह यादव सांसद चुने गए थे। 2022 के उपचुनाव में नेताजी के निधन के बाद डिंपल यादव चुनाव जीती थी।
     लोकसभा उपचुनाव 2022 में डिंपल यादव कुल मिलाकर भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह  शाक्य के मुकाबले 2,88,461 वोटो से विजई हुई थी। उन्हें उस चुनाव में 6 लाख 18 हजार120 वोट  मिले थे, जबकि उनके  प्रतिद्वंदी रघुराज सिंह शाक्य को 3,29,655 वोट  ही मिल सके थे।
      इस बार के लोकसभा चुनाव में डिंपल यादव की जीत का अंतर घटकर 2 लाख 20 हजार, 908 रह गया है।
 2022 के लोकसभा चुनाव में अकेले जसवंत नगर विधानसभा क्षेत्र ने श्रीमती डिंपल यादव को 1 लाख 06 हजार वोटो की लीड दी थी, जो कि एक रिकॉर्ड लीड थी। इससे पूर्व विधानसभा चुनाव में ही 2022 में  शिवपाल सिंह यादव जसवंत नगर विधानसभा क्षेत्र से 96 हजार वोटो की लीड से विजई हुए थे। 
       मंगलवार को मैनपुरी संसदीय सीट के लिए जसवंत नगर विधानसभा क्षेत्र के वोटो की ,जब गिनती हुई तो 33 राउंड के बाद जसवंत नगर विधानसभा क्षेत्र से श्रीमती डिंपल यादव को जसवंत नगर की जनता ने 88132 वोटो की बड़ी लीड दी। इस तरह देखा जाए तो मैनपुरी  संसदीय क्षेत्र के पांचो विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक लीड एक बार फिर जसवंत नगर विधानसभा क्षेत्र से ही उन्हें प्राप्त हुई। 
     जसवंत नगर विधानसभा क्षेत्र की जब मैनपुरी सीट के  लिए जब वोटो की गिनती इटावा में शुरू हुई, तो श्रीमती डिंपल यादव ने पहले राउंड से ही अपनी बढ़त बढ़ाना शुरू कर दिया और जसवंत नगर इलाके के 452 बूथ में से 403  बूथ ऐसे हैं, जिन पर डिंपल यादव को अपने प्रतिद्वांदी ठाकुर जयवीर सिंह के मुकाबले बराबर लीड मिली। जसवंत नगर ब्लॉक में उन्हें  बलरई र जुगोरा  सेक्टर में   भारी लीड मिली। इसके अलावा सर्वाधिक बड़ा  अंतर उन्हें धनुवा सेक्टर और उसके बाद राय नगर और  मलाजनी सेक्टर में प्राप्त हुआ। 
        सैफई इलाके में वह  एक दो पोलिंग छोड़कर हरेक पर विजय  हुई। इसी प्रकार ताखा और  बसरेहर के इलाके के बूथों पर उन्हें अच्छी लीड प्राप्त हुई।
जसवंत नगर विधानसभा क्षेत्र के जिन मतदान केदो पर डिंपल यादव को भाजपा के ठाकुर जयवीर सिंह और बसपा के शिवप्रसाद यादव के मुकाबले भारी लीड हासिल  हुई , उन में जोनई , धरबार ,फूलरई, मीरख पुर पुठिया, नगला जुलाहा, घनश्यामपुर, फतेहपुरा, नगला जगन , ककरई ,खेड़ा बुजुर्ग, गड़ी जालिम शाहजहांपुर, परसौआ, आलमपुर नरि या, प्रतापपुरा, नगला हरे,राय नगर, जसवंत नगर कस्बा,  सीसहाट,  जुगौरा ,बहोरीपुरा, बहादुरपुरा, निजामपुर, बलरई  बीबामऊ, पिहरपुर, सिरसा जनकपुर जालौर का झलोखर, मलाजनी, भतौरा, जैनपुर नागर, बिचपुरी खेड़ा ,हजरत पुर सोनई,  रजमऊ ,बिहारी भटपुरा, पिंडारी, नगला सुभान, हेवरा,नगला  बेदपुरा, चकूपुरा, महोला, बरौली वैदपुरा  भदेई काशीपुर, भाला सैया, लछवाई, चौबेपुर, झींगुपुरा,  मुचेहरा, बर्रा, सैफई गांव,  उझयानी , पिंडारी कुइया, कुमहावर हरदोई  परासना,  मोहटी, कथुआ ,  सहसारपुर आदि प्रमुख हैं यहां डिंपल यादव को 80 से 90% तक लोगों ने वोट दिए सबसे बड़ी बात यह थी यादव बहुल गांव में शिव प्रसाद यादव जो कि बसपा प्रत्याशी थे, यादव वोटो के लिए तरस गए। डिंपल यादव की जीत पर जसवंत नगर में हर्ष की लहर फैल गई है और  बधाइयों का तांता लग गया है। हालांकि 2022 के लोक सभा उपचुनाव के बराबर जसवन्तनगर लीड नही दोहरा सका और लीड कुछ घटी, इसके पीछे शिवपाल सिंह यादव और आदित्य यादव जैसे नेताओं का बंदायू लोक सभा क्षेत्र में व्यस्त रहना माना जा रहा है। फिर भी एक बात गौर तलब है कि नेताजी मुलायम सिंह यादव को भी जसवंत नगर में कभी इतनी बड़ी लीड नहीं मिली थी।
– वेदव्रत गुप्ता
____
  

Related Articles

Back to top button