शराबी पति ने पत्नी का सर फोडा, आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास

जसवंतनगर(इटावा)।  शराब के नशे में धुत एक शराबी ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट करते हुये उसका सिर फोड दिया।
     घायल पत्नी राजमाला देवी  की तहरीर के आधार पर शराबी पति  कमल सिंह के विरूद्व  जसवंतनगर पुलिस ने मामला  दर्ज करते  राजमल की डॉक्टरी करवाई है।  पति की मारपीट से घायल हुई  राजमाला यादव ने बताया है कि उसके दो बच्चिया है। पति शराब पीकर गाली गलौज करते है।  बच्चियो को पढने  भी नही देते है। इस कारण उनकी पढाई प्रभावित हो रही है। 
   पति आये दिन घर से निकालने की धमकी देता है। गुरूवार को शराब पीकर पति ने मारपीट करते हुये उसका सिर फोड दिया, जिससे उसके सिर में  गंम्भीर  चोट आयी।  उसके  दोनो पुत्र इन दिनों  घर पर नही है। पुलिस ने आरोपी पति की गिरफ्तारी का प्रयास शुरू किया है।
___वेदव्रत गुप्ता

Related Articles

Back to top button