किसान का ट्रैक्टर  चोर घर के दरवाजे से उड़ा ले गए।

जसवंतनगर(इटावा)। इलाके के  दयालपुरा गांव में एक किसान का घर के बाहर खडा ‘ महिन्द्रा टैक्टर’  चोर चोरी  कर ले गए                   प्राप्त जानकारी के अनुसार  उक्त गांव निवासी भूरे सिंह पुत्र हरवंश लाल ने शाम को खेत से लौटकर अपना  महिन्द्रा 585 टैक्टर  नंबर यूपी, 75 ए.ए, 2367  घर के बाहर रोजाना की तरह खडा किया था ।           गुरुवार रात्रि अज्ञात चोर चाबी लगाकर उसे चोरी कर ले गए।  घटना कीै खबर से गांव में हंगामा कट गया। ट्रैक्टर मालिक ने पहियों के निशान के आधार पर ट्रैक्टर की खोजबीन भी की मगर कोई अता पता नही लगा।
  टैक्टर स्वामी ने थाने में चोरी की घटना का मामला  तहरीर देकर दर्ज कराया है। पुलिस ने तलाश आरंभ की है। 
*वेदव्रत गुप्ता

Related Articles

Back to top button