पहली पुण्यतिथि पर याद किए गए महावीर सिंह, शांतियज्ञ आयोजित

      *नेता जी मुलायम सिंह के पद चिन्हों पर जीवन भर चले 

फोटो:- स्वर्गीय महावीर सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते प्रोफेसर बृजेश चंद यादव, विश्वनाथप्रताप सिंह सोनू, आशुतोष यादव टोनू तथा यज्ञ में आहुति देते लोग
 
जसवंतनगर(इटावा)।पूरी जिंदगी समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाने वाले और स्वर्गीय नेता जी मुलायम सिंह यादव के कंधे से कंधा मिलाते जसवंत नगर को विकसित क्षेत्र बनाने में  जुटे रहने वाले स्वर्गीय महावीर सिंह यादव को उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर भावभीनी स्मृतियों के साथ याद किया गया।
    स्वर्गीय यादव का 11 मई, 2023 को 82 वर्ष की उम्र में हृदयाघात से निधन हो गया था।  उनकी पहली पुण्यतिथि पर शुक्रवार को उनकी समाधि स्थल पर गांव फतेहपुरा (धनुआ) में शांति यज्ञ का आयोजन  किया गया, जिसमें हजारों लोगों खासतौर से समाजवादी आंदोलन से जुड़े लोगों ने पहुंचकर यज्ञ में आहुतियां देते उनकी आत्मा की शांति की कामना की। यज्ञ समाज सेवा समिति के यज्ञाचार्यों द्वारा प्राप्त 9 बजे आरंभ कराया गया, जो 11 बजे तक चला। प्रथम आहूति स्वर्गीय के भाई रघुवीर सिंह यादव, पौत्रगण विश्वनाथ प्रताप सिंह सोनू यादव, आशुतोष यादव टोनू और पारिवारिकजनों ने दी। इसके बाद अन्यों ने आहुतियां डालीं।
     उसके बाद 2 मिनट का मौन रखा गया। साथ ही विभिन्न  वक्ताओं ने स्वर्गीय महावीर सिंह के जीवन से जुड़े संस्मरणों को याद करते उनके द्वारा समाज के लिए गए कार्यों को  चर्चा की।  उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए ईश्वर से उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान देने की विनती भी की गई। 
इस अवसर पर यज्ञाचार्य इंद्रपाल सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक अंशुल यादव,प्रोफेसर डॉक्टर बृजेश चंद्र यादव, अनुज मोंटी यादव,पालिका चेयरमैन सत्यनारायण शंखवार, डॉक्टर भुवनेश यादव, राहुल गुप्ता, अजेंद्र सिंह गौर,विनोद यादव, मुन्नी लाल, रामवीर सिंह यादव, मोहित शाक्य , हनी अशांक यादव,अशोक यादव, राजेंद्र प्रसाद यादव, ब्रजेश यादव, राजपाल सिंह यादव नगला गढ़ी, क्षेत्रपाल सिंह यादव, कृपाल सिंह यादव ,  सभासदगण राजीव यादव, कमल प्रकाश पाल,  मोहम्मद फारूख, प्रधानाचार्य कमल किशोर कनौजिया, हरिमोहन राजपूत, जवाहर लाल शाक्य, इंद्रपाल यादव आदि के अलावा क्षेत्र भर के लोग और बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थीं। बाद में सभी ने स्वर्गीय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। 
______ 
*वेदव्रत गुप्ता

Related Articles

Back to top button