किसानों के सारे कर्ज होंगे माफ,अग्निवीर योजना करेंगे समाप्त :अखिलेश यादव

*जसवंतनगर की जनसभाओं में घोषणा *रायनगर, बलरई, धनुआ में जुटी रिकॉर्ड भीड़ *जसवंतनगर नए रिकॉर्ड को तैयार:शिवपाल

_______
जसवंतनगर(इटावा)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने घोषणा की है कि लोकसभा के इस चुनाव में इंडिया गठबंधन और समाजवादी पार्टी सत्ता में आ रही है। सत्ता संभालते ही इंडिया गठबंधन सरकार किसानों का पूरा का पूरा कर्ज माफ करेगी। अग्नि वीर योजना समाप्त करके पहले की तरह ही सेना में नौजवानों की भर्ती आरंभ की जाएगी।
अखिलेश यादव बुधवार को जसवंत नगर इलाके के ग्राम रायनगर, बलरई और धनुआ में समाजवादी पार्टी प्रत्याशी डिंपल यादव के समर्थन में विराट जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि यदि उद्योगपतियों के करोड़ों के कर्ज माफ किया जा सकते हैं तो किसानों के कर्ज क्यों नहीं माफ किया जा सकते। भाजपा ने किसानों के कर्ज माफ करने में 5 करोड़ का मानदंड रखा था ,हम किसानों के हर तरह के कर्ज माफ करेंगे।
उन्होंने कहा कि गांव के युवक सेना में भर्ती होकर अपने घर परिवार और गांव में आर्थिक और सामाजिक परिवर्तन लाते थे। अग्नि वीर जैसी योजनाओं से गांव के युवाओं की जिंदगी को बर्बाद कर दी गई है।
अखिलेश यादव बोले कि प्रथम और द्वितीय चरण के मतदान में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की बोलती बंद कर दी है । अब उनका 400 पार का नारा गुम हो गया है।भारतीय जनता पार्टी आरक्षण के मुद्दे पर सफाई दे रही है। जबकि देश में सभी तरह की नौकरियां यह पार्टी निरंतर प्राइवेट और आउट सोर्सिंग से भर रही है। चतुर्थ श्रेणी, पंचम श्रेणी की संविदा से भरी जा रही। जीवन बीमा, बीएसएनएल, नेवी, एविएशन रेलवे आदि को प्राइवेट कर रही है और इस तरह आरक्षण खत्म कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने इलेक्ट्रोरल बॉन्ड के जरिए करोड़ों की देश में लूट की। इस वजह से हर तरफ महंगाई है। कॉविड वैक्सीन के नाम पर भी वैक्सीन बनाने वाली कंपनी से बिना वैक्सीन के परीक्षण के करोड़ों रुपए लिया गया। आज वैक्सीन बनाने वाली कंपनी भी स्वीकार कर रही है कि वैक्सीन की गुणवत्ता के खराब असर दिखाई दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में गरीबों को राशन के नाम पर रिफाइंड तेल चना, नमक और न जाने क्या-क्या चीज दिया जाता था ,अब खराब क्वालिटी का गल्ला दिया जा रहा है हम सत्ता में आएंगे तो पौष्टिक आहार और सील बंद राशन लोगों को दिया करेंगे। अखिलेश यादव अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर भी मोदी सरकार को घेरा।
अखिलेश यादव ने कहा कि जसवंत नगर की जनता स्वयं ही अपने रिकॉर्ड तोड़ती रही है। इस लोकसभा चुनाव में भी मैनपुरी संसदीय सीट पर पूरे देश की निगाह है । उन्हें उम्मीद है कि मैनपुरी सीट के मतदाता इस बार सपा प्रत्याशी की जीत का एक नया रिकॉर्ड बनाएगी। जसवंत नगर के मतदाता अपना पिछला रिकॉर्ड ही हर बार तोड़ते है। इस बार भी नए रिकॉर्ड की लीड दिलवाएंगे।
अखिलेश यादव ने कहा कि यह लोकसभा चुनाव परावर्तन और सत्ता बदलने और संविधान बचाने का चुनाव है, इसलिए मतदाता एकजुट होकर इंडिया गठबंधन के पक्ष में मतदान करें।
सभाओं को संबोधित करते पूर्व कैबिनेट मंत्री और सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि जसवंत नगर की धरती के लोग संघर्ष के पर्याय है और नेताजी जैसा समाजवादी युगपुरुष उनकी ही देन था। समाजवादी पार्टी सदैव गरीबों, किसानों और मजदूरों की आर्थिक स्थिति सुधारने को प्रयासरत रही है। सपा सरकार में उत्तर प्रदेश की हालत विकासशील प्रदेश के रूप में बदली थी, मगर भाजपा और योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश को हर मामले में पीछे धकेल दिया है । लोगों में भय और आतंक पैदा कर दिया गया है ।उन्होंने अपील की कि डिंपल यादव को जसवंत नगर इलाके के लोग इस बार पिछली लीड के मुकाबले अधिक बड़ी लीड से जिताएं।
इन जनसभाओं को सहारनपुर के विधायक आशु मलिक, जिला सपा अध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू , वीरू भदोरिया आलोक दिक्षित,रामनरेश यादव पिंडारी ,संतोष शाक्य के अलावा अन्य स्थानीय नेताओं ने भी संबोधित किया।
रायनगर में जनसभा करने से पूर्व अखिलेश यादव ने स्वर्गीय महाराज सिंह यादव की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुलायम सिंह यादव इंटर कॉलेज राय नगर में आयोजित सभा में अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव का कॉलेज के प्रधानाचार्य अनुज प्रताप सिंह यादव, जिला सपा उपाध्यक्ष अनिल प्रताप सिंह यादव, डॉ प्रशांत यादव, डॉक्टर अजीत यादव, सरपंच मुकदम सिंह यादव, ब्लॉक सपा अध्यक्ष रामवीर सिंह यादव, फेरी सिंह यादव, डॉक्टर प्रमोद यादव, कांग्रेस अध्यक्ष मलखान सिंह यादव, चंदगी राम यादव ,दाऊ दयाल धनगर, कृपाल सिंह यादव ने स्वागत किया।
बीएसटी इंटर कॉलेज बलरई के मैदान मे आयोजित विराट जनसभा में बीहड़ के इलाकों की ऐतिहासिक भीड़ देखकर अखिलेश यादव दंग रह गए। उन्होंने सभा आयोजक डॉक्टर प्रोफेसर बृजेश चंद्र यादव, अनुज मोंटी यादव, डॉ भुवनेश यादव, प्रधानाचार्य कमल किशोर कनौजिया आदि की जमकर तारीख की। उन्हे तीनों ने प्रतीक चिन्ह भेंट किए।
सभा दौरान पालिका अध्यक्ष सत्यनारायण शंखवार, नगर सपा अध्यक्ष राहुल गुप्ता, गोपीनाथ पाराशर, मायाराम यादव,हाजी मोहम्मद अहसान, हाजी मोहम्मद शमीम पप्पू,वरिष्ठ सभासद राजीव यादव, मोहम्मद नबी , जितेंद्र उर्फ मोना यादव,विनोद सिंह यादव, रामदास दिवाकर, ब्रह्मा देवी ,अभिषेक यादव, रामनरेश राजपूत, अभिषेक यादव विपिन ,बल्लू यादव, मुकेश कश्यप, विजयपाल सिंह यादव राजेश यादव प्रधान , मनीष जाटव,रघुवीर सिंह यादव, आशीष यादव डॉक्टर संदीप पांडे आदि मौजूद थे।
अखिलेश यादव का काफिला जब जसवंत नगर होते बलरई मोड पर पहुंचा तो युवा सपा नेता खन्ना यादव ने उनकी जोरदार नारों के साथ अगवानी की। जिला पंचायत सदस्य भुजवीर सिंह यादव एडवोकेट तथा मोहित यादव सनी ने भी भीड़ के साथ स्वागत किया।इससे पूर्व अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव नगर सपा अध्यक्ष राहुल गुप्ता और सैफई महोत्सव के प्रबंधक वेद व्रत गुप्ता के आवास पर पहुंचे। वहां मौजूद लोगों और परिवारिक जनों से संवाद किया। इन दोनों जगह पर जोरदार अभिनंदन किया गया। प्रवीण जैन पिंटू, विनोद जैन निक्का, डॉ अनिल पोरवाल, डॉक्टर सूरज सिंह शाक्य, पंकज गुप्ता,सुब्रत गुप्ता अंकुर गुप्ता आदि मौजूद रहे।
डॉ राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित जनसभा को भी अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव ने स्वर्गीय महावीर सिंह यादव को याद करते हुए संबोधित किया। धनुवा में विशाल भीड जुटी थी। दोनों नेताओं का विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव सोनू, आशुतोष यादव टोनू ,राजपाल सिंह यादव, विद्याराम यादव, बृजेश यादव, रघुवीर सिंह यादव, समेत जसवंत नगर नगर पालिका के सभासदो तथा बड़ी संख्या में पधारे क्षेत्रीय ग्राम प्रधानों और बीडीसी सदस्यों ने अभिनंदन किया। दोनों नेताओं को प्रतीक चिन्ह गदा तथा तलवार और पगड़ी प्रदान कर अभिनंदनीत किया गया। वेदव्रत गुप्ता

फोटो:- अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव को बलरई में प्रो बृजेश यादव, अनुज मोंटी यादव प्रतीक चिन्ह देते
______

Related Articles

Back to top button