बाइक से गिरकर गर्भवती महिला की मौत

 

इटावा। पति संग रिश्तेदारी में जा रही महिला साड़ी का पल्लू बाइक के पहिये में उलझने से सिर के बल गिर पड़ी। उसको गंभीर घायल हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसको मृत घोषित कर दिया गया। हादसे में उसका एक वर्ष का बच्चा भी घायल हो गया। हादसा बकेवर थाना अंतर्गत कस्बा महेवा में सिक्सलेन हाईवे के ओवरब्रिज पर हुआ। स्वरूपनगर भरसान अयाना औरैया निवासी दीपेंद्र सिंह अपनी 20 वर्षीय पत्नी कुसुमा देवी और एक वर्ष के बेटे अंश के साथ मंगलवार की सुबह बाइक से अपने घर से निकले थे। वह जसवंतनगर के ग्राम कुरसैना में अपने बहनोई के यहां जाने वाले थे। वह जैसे ही अनंतराम टोल टैक्स से इटावा जिले की सीमा में दाखिल हुए और महेवा कस्बा के सामने हाईवे ओवरब्रिज से गुजर रहे थे, तभी उनकी कुसुमा की साड़ी का पल्लू हवा में उड़ने से बाइक के पहिये में फंस गया। इस कारण वह चलती बाइक से असंतुलित होकर गोद में संभाले मासूम बेटे सहित गिर पड़ी। इससे दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना चौकी प्रभारी महेवा मोहनवीर सिंह चौधरी को दी, जिन्होंने तुरंत पहुंचकर एंबुलेंस द्वारा घायल महिला को महेवा सीएचसी पहुंचाया। डा. गौरव त्रिपाठी ने गंभीर अवस्था को देखते हुऐ प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया, वहां 11रू30 बजे पहुंचने पर डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बेटा अंश के सिर में चोट लगी है। दीपेंद्र ने बताया कि वह कपड़ा व्यापारी हैं। उनकी शादी दो वर्ष पहले हुई थी। बाइक से जसवंतनगर जाते समय साड़ी का पल्लू बाइक में फंसने के कारण हादसा हुआ है।

 

Related Articles

Back to top button