राष्ट्र सेविका द्वारा कैस्थ गांव में आयोजित किया गया होली मिलन समारोह

     *जिला कार्यवाहिका ममता शर्मा का उद्बोधन        *जमकर होली, गीत संगीत

फोटो – होली मिलन में भाग लेती महिलाएं
________
      जसवंतनगर(इटावा)।राष्ट्र सेविका समिति इटावा द्वारा जसवंत नगर के केस्त गांव में रविवार को  होली मिलन का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
   यह कार्यक्रम राष्ट्र सेविका की दुर्गेश नंदिनी  द्वारा अपने आवास पर आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं प्रतिभागी  बनीं।
     इस अवसर पर जिला कायवाहिका ममता शर्मा ने होली के उत्सव को मनाए जाने के कारण का उल्लेख करते हुए कहा कि सभी उत्सव भाई चारे और आपसी सद्भाव की भावना सिखाते है।
      होली समरसता का त्यौहार है।इसमें ऊंच नीच का भाव छोड़कर आपसी मतभेदों को भुलाकर एक दूसरे से गले मिलते हैं। और रग गुलाल लगाकर होली खेलते हैं।
         कई राष्ट्र सेविकाओं द्वारा बौद्धिक के जरिए प्रेम और सद्भाव का संदेश दिया। बाद में होली गीतों और फाग के साथ गीत संगीत और नृत्य आयोजित किया गाय।  एक दूसरी बहनों पर गुलाल लगा कर गले मिलीं।
         अंत में प्रार्थना के बाद स्वागत सत्कार और जलपान का आयोजन हुआ।
इस अवसर पर क्षमा तिवारी ,दुर्गेश नंदिनी राठौर, भारती पाठक,बबली दुबे,मीरा शर्मा,राधा शर्मा,साक्षी,भावना,आदि 60  के लगभग  बहने उपस्थित थीं।
  *वेदव्रत गुप्ता
_____

Related Articles

Back to top button