अर्चना मेमोरियल में आयोजित “विज्ञान और कला प्रदर्शनी” को डीआईओएस ने सराहा
* मॉडल्स चैक किए और डिमॉन्स्ट्रेशन किया * मोबाइल का सदुपयोग करें:मुकेश यादव

फोटो:- अर्चना मेमोरियल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन और निरीक्षण करते डीआईओएस
______
इटावा,29 फरवरी। सर मदनलाल ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन द्वारा संचलितअर्चना मैमोरियल इंटर कालेज इटावा में बुधवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का अयोजन किया गया।

ज़िला विद्यालय निरीक्षक ने विज्ञान की नई खोजो के बारे मे क्रमवार बताया तथा नये आविष्कारो से सम्वन्धित माॅडल बनाने के लिए बच्चों को प्रोत्साहित किया।
उन्होंने वर्तमान समय की चुनौतियों के निदान के लिए वैज्ञानिक खोजें करने की अपील की। बच्चो के प्रत्येक माॅडल को उन्होंने बारीकी से देखा और मॉडल का डिमॉन्स्ट्रेशन किया गया।
उपजिला विद्यालय निरीक्षक मुकेेशकुमार ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में बच्चों द्वारा मोबाइल के अत्यधिक प्रयोग से होने वाले दुष्परिणाम के बारे में अभिभावकों काो अवगत कराया जाए। मोबाइल बहुत ही उपयोगी वस्तु है, यदि उसका उपयोग सही से किया जाये। नेचर कंजरवेटिव के डा0 राजीव चैहान ने रोबोट के माध्यम से कार्यों की सरलता के बारे बताया। उन्होंने पशु पक्षियों के संरक्षण की परणा बच्चों को दी।
एसएमजीआइ ग्रुप अर्चना मेमोरियल कालेज के चेयरमैन डॉक्टर विवेक यादव ने विज्ञान के विभिन्न सदुपयोगो पर चर्चा करते, समय- समय पर हो रहे नए अविष्कारों को समाज की समृद्धि एवं देश के विकास के लिए उपयोगी बताया।उन्होंने कहा कि आप बच्चों जैसे लोगों ने ही दुनिया में अनेक आविष्कार किए थे। आप भी इस तरह के नए आविष्कार कर सकते हैं। विज्ञान के सदुपयोग एवम शिक्षा के क्षेत्र में वैज्ञानिक तकनीकी का सही प्रयोगों पर बल दिया।
इस मौके पर मौजूद सर्प मित्र डॉ आशीष त्रिपाठी ने इटावा में पाये जाने वाले सर्पों तथा उनके काटने पर बचाव एवं प्राथमिक उपचार बताए। विद्यालय की प्रधानाचार्या ने असरा अहमद ने बच्चों को विज्ञान के साथ साथ अन्य विषयों के महत्व के बारे में भी अवगत कराया।
पधारे अभिभावकों की भी सराहना की गई। कार्यक्रम संचालन मो फैजान खान ने किया।प्रदर्शनी में मार्गदर्शक के रूप में राधेश्याम, मो ताजीम, पी आर श्रीवास्तव, अमिता मिश्रा, उत्कर्ष दीक्षित, नेहा, प्रशान्त ने प्रोत्साहित किया। वरिष्ठ अध्यापक प्रमोद कुमार, विवेक गुप्ता, राहुल, कुशल पाठक, रविकान्त, रवीन्द्र, रामचन्द,गौतम प्रकाश शुक्ला, रश्मि श्रीवास्तव आदि का कार्यक्रम की सफलता में सराहनीय योगदान रहा।
____
*वेदव्रत गुप्ता