आततायियों से मुक्ति के लिए धरा पर भगवान लेते हैं अवतार: पंडित मधुकर

    *केला त्रिगमा देवी मंदिर पर मदभागवद सप्ताह का आयोजन

फोटो:- प्रवचन करते संजय कुमार मधुकर

____

      जसवंतनगर (इटावा)। नगर के सिद्ध देवी स्थल “श्री केला त्रिगमा देवी मंदिर” के प्रांगण में इन दिनों नगर के श्रद्धालुओं ने फाल्गुन माह के अवसर पर  भव्य श्री मदभागवद सप्ताह का आयोजन किया है। 

      24 फरवरी से आयोजित इस मदभागवत सप्ताह में प्रवचन के लिए फिरोजाबाद के सुप्रसिद्ध सरस कथा वाचक आचार्य पंडित संजय कुमार मधुकर जी पधारे है, जो अपने गूढ़ प्रवचनों से कथा श्रोताओं को धर्म का ज्ञान करवा रहे है।
      रोजाना कथा दोपहर 12 बजे से आरंभ होती है और भारी भीड़ जुटती है ।कथा के तीसरे दिन आचार्य मधुकर ने श्रोताओं को बताया कि भगवान के भजन से बड़ा इस संसार में कुछ भी नहीं है, जो लोग नियम से भगवान का भजन करते हैं, उन्हें जीवन में भले ही कष्ट आए ,मगर उनसे मुक्ति भगवान अवश्य दिलाता है। 
     उन्होंने कहा कि भागवत कथा के श्रवण से जीव को 84 लाख योनियों के फेर से मुक्ति मिलती है। धर्म से विमुख व्यक्ति जीवन भर  कष्टों का भोग करता है।
        जब-जब धरा पर आततायियों ने पांव पसारे, भगवान ने किसी न किसी रूप में अवतार धारण किया और अपने भक्तों को उबारा। उन्होंने कहा कि राम और कृष्ण के अवतार इसी वजह से धरती पर हुए थे और उन्होंने रावण और कंस का वध करके धरती को उनसे मुक्त कराया था। 
      यह भागवत कथा अगली 1 मार्च तक चलेगी।2 मार्च को पूर्णआहुति के साथ प्रसाद वितरण होगा। भागवत कथा में परीक्षित के रूप में कल्लू बाबा हैं, जो केला गमा देवी मंदिर में पूजा अर्चना करते हैं। आरती के साथ रोजाना कथा का विश्राम होता है। संगीत मय इस भागवत कथा से नगर में धर्म मय माहौल है। बड़ी संख्या में महिलाएं भागवत कथा सुनने केला गमा देवी पहुंच रही है।
       इस भागवत कथा में अवनीश कुमार यादव, विनय गुप्ता गोलू , मंगलेश यादव, आत्म कुमार कश्यप, गुंजन सक्सेना, अनुज कुमार कश्यप, ललित कुमार,विष्णु कुशवाहा,रानू सक्सेना, पप्पू यादव आदि विशेष सहयोग कर रहे हैं।
*वेदव्रत गुप्ता
____

Related Articles

Back to top button