भाजपा विधान सभा संयोजक विकास भदौरिया का जसवंतनगर आगमन पर हुआ स्वागत

फोटो:- विकास भदोरिया का अजय बिंदु यादव स्वागत करते
________
जसवंतनगर(इटावा)। भारतीय जनता पार्टी ने विकास भदौरिया को विधान सभा संयोजक नियुक्त किया है। नगर आगमन पर उनका जोरदार स्वागत किया गया।
स्वागत कार्यक्रम दौरान कहा की इस बार भाजपा के पक्ष में चौंकाने वाले परिणाम आने वाले हैं, क्योंकि अब भाजपा से लोगों का दिल जुड़ गया है। पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को अभी से जमीनी तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। संगठन ने पदाधिकारियों के एक एक गांव में प्रवास के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि हमारी पार्टी की कथनी कर और करनी में कोई अंतर नही है। राम मंदिर बनाए जाने की घोषणा की थी वह अब बनकर तैयार है। मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा और उद्घाटन की जो तारीख घोषित की उसी पर ये कार्यक्रम हुए।
इस दौरान विधानसभा विस्तारक जॉनी राघव, मंडल अध्यक्ष अजय यादव बिंदु, नपा के पूर्व प्रत्याशी जय शिव वाल्मीकि, गांव चलो अभियान के संयोजक बलवंत सिंह तोमर, सह संयोजक शशिकांत चौधरी के अलावा ऋषि मिश्रा, श्रेयस मिश्रा, अजय चौहान, उमेश शाक्य, ध्रुवेश तोमर आदि मौजूद रहे।
____
*वेदव्रत गुप्ता
___