कंबल विक्रेता के साथ टप्पेबाजी, हजारों का चूना लगाया। जसवंतनगर/इटावा। हाइवे किनारे कंबल बेचने वाले को एक कार वाला चकमा देकर हजारों के कंबल लेकर भाग गया। पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर देकर मदद की गुहार लगाई है।

कंबल विक्रेता के साथ टप्पेबाजी, हजारों का चूना लगाया।
जसवंतनगर/इटावा। हाइवे किनारे कंबल बेचने वाले को एक कार वाला चकमा देकर हजारों के कंबल लेकर भाग गया। पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर देकर मदद की गुहार लगाई है
मध्य प्रदेश के मंदसौर जनपद के थाना सामगई के ग्राम पखेरिया निवासी मोहन पुत्र सूरज पाल ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह पिछले कुछ माह से नहर पुल के पास स्थित एक ढावा के निकट हाइवे किनारे कंबल बेचने का काम करते हैं। उनके पास एक कार चालक ने 30 कंबल खरीदने की बात कही। तो एक हजार रुपए प्रति कंबल की सौदाकर 26 कंबल कार में रखवा लिये उसके बाद टप्पेबाज कार चालक ने 4 कंबल और मांगे दुकानदार 4 कंबल उठाने लगा उसी समय शातिर टप्पेबाज कार को लेकर भाग गया। जबतक पीड़ित कुछ समझ पाता तब तक कार आँखों से ओझल हो गई। दुकानदार को करीब 30 हजार रुपये का चूना लग गया। पीड़ित ने तहरीर देकर पुलिस से कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है। (जसवंतनगर समाचार टीम)