भाविप’समर्पण’द्वारा मकर संक्रांति के मौके पर खिचड़ी और कंबलों का वितरण
*पालिका अध्यक्ष भी रहे मौजूद
EditorJanuary 14, 2024
फोटो:-भाविप शाखा के कंबल वितरण दौरान मौजूद पालिकाध्यक्ष
जसवंतनगर(इटावा)। हालांकि रविवार को मकर संक्रांति का पर्व बहुत ही कम स्थानो पर मनाया गया और सोमवार को मनाया जाएगा, फिर भी बहुत सी संस्थाओं ने रविवार को मकर संक्रांति पर्व को लेकर खिचड़ी और कंबलों का वितरण कराया।
भारत विकास परिषद समर्पण शाखा जसवंतनगर द्वारा नगर में धर्मेंद्र कुमार सोनी के प्रतिष्ठान पर कंबल एवं खिचड़ी वितरण का कार्यक्रम गरीब और बेसहारा लोगों के लिए आयोजित किया। कई गरीब और बेसहारा कंबल पाकर शाखा सदस्यों को दुआएं देते गये।
खिचड़ी वितरण के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष सत्यनारायण शंखवार द्वारा उपस्थित रहकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई गई।
इस दौरान शाखा के संरक्षक करण सिंह वर्मा, अध्यक्ष राजकमल जैन, सचिन प्रदीप चौरसिया, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार माथुर, आनंद गुप्ता खाद वाले, उमाकांत श्रीवास्तव, गुंजन सक्सेना, विकास गुप्ता, डॉक्टर प्रदीप कुमार, गौरव बाबू, शारदा प्रसाद गुप्ता, अंकुर वर्मा, देव ठाकुर, विपिन यादव की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
*वेदव्रत गुप्ता
_____
EditorJanuary 14, 2024