दरगाह वारसी में चार रोज़ा उर्स मुबारक 5 से -उर्स 5 से 8 दिसम्बर तक चलेगा

 

इटावा। कटरा शाहब खां स्थित दरगाह वारसी में चार रोज़ा 99वां सालाना उर्स मुबारक की तैयारी पूरी हो गयी है।देश भर से जायरीनों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। उर्स 5 से 8 दिसम्बर तक चलेगा।

यह जानकारी दरगाह हजरत सैयद अबुल हसन शाह वारसी के आनरेरी सेक्रेटरी हसनैन वारिस वारसी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है। उन्होंने बताया कि उर्स शरीफ का 5 दिसम्बर दिन मंगलवार को सुबह बाद नमाज़ फज्र कुरआन ख्वानी के साथ शुरू हो जायेगा। उर्स के पहले दिन हज़रत मजहर अली शाहवारसी का सुबह 11.47 पर कुल होगा। बाद नमाज जोहर 3 बजे दिन में मीलाद शरीफ तथा असर बाद कुल हजरत हाजी सैयद महमूद शाह वारसी होगा, रात 10 बजे से महफिले जिक्र सरकार वारिस पाक 12.30 शब में कुल जनाब सुल्तान हमीद वारसी व रात 2 बजे कुल हजरत सूफी सैय्यद माशूक अली शाहवारसी होगा। 6 दिसम्बर दिन बुधवार बाद नमाजे फज्र कुरान ख्वानी, 4 बजे शाम नजर मौलाए कायनात जनाब हजरत अली शेरे खुदा अलैहिस्सलाम होगी। रात 10 बजे महफिले समां शुरू होगी और शब 1.10 पर कुल शरीफ हजरत सैयद अबुल हसन शाह वारसी होगा। 7 दिसम्बर दिन जुमेरात को बाद नमाजे फज कुरान ख्वानी,रात 11 बजे महफिले सिमा होगी और रात के अंतिम पहर 4.13 पर कुल शरीफ हजरत हाजी हाफिज सैयद वारिस अली शाह आजमल्लाह जिक्ररहू होगा। 8 दिसम्बर दिन जुमा बाद नमाज फज्र मजलिस इमामैन अलैहिस्सलाम इसके बाद तबर्रुक तकसीम होकर समापन होगा। दरगाह शरीफ के सेक्रेट्री ने बताया की दरगाह शरीफ को कार्यकर्ताओं ने दुल्हन की तरह सजा कर अपनी मोहब्बत का सबूत पेश किया है जिसमे दरगाह शरीफ के अकीदतमंद और स्टाफ प्रमुख है।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button