राज्य स्तरीय विज्ञान कैंप में प्रतिभाग करेंगे डीपीएस के होनहार अरिहंत और रिशित

   *लखनऊ मे रविवार को आयोजित है यह कैंप

फोटो:- राज्य स्तरीय कैंप में भाग लेने वाले बच्चे ऋषित और अरिहंत के साथ डीपीएस इटावा की प्रिंसिपल भावना सिंह
इटावा,2 दिसंबर। विज्ञान भारती, एनसीईआरटी तथा राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद भारत सरकार द्वारा आयोजित विद्यार्थी विज्ञान मंथन कार्यक्रम के राज्य स्तरीय विज्ञान कैंप में दिल्ली पब्लिक स्कूल इटावा के साथ आज 3 दिसंबर को प्रतिभाग करेंगे।                 यह लखनऊ के जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल गोल्फ सिटी में  आयोजित किया जा रहा है।इसमें दिल्ली पब्लिक स्कूल इटावा के  कक्षा 7 के छात्र अरिहंत जैन  एवं  कक्षा 9 के रिशित अग्रवाल  इटावा से प्रतिभा करेंगे। 
         उक्त जानकारी देते हुए प्रिंसिपल भावना सिंह एवम डीपीएस के गणित विभाग के विभागाध्यक्ष एवम विद्यार्थी विज्ञान मंथन के जिला संयोजक मनोज कुमार शर्मा ने बताया है कि पूरे प्रदेश से इस राष्ट्रीय परीक्षा में प्रत्येक वर्ग से मात्र 20 छात्रों का ही चयन किया जाता है।
       यह राष्ट्रीय परीक्षा बढ़ते भारत के बच्चों के लिए विज्ञान के प्रति जिज्ञासा बढ़ाने तथा भविष्य के वैज्ञानिक तलाशने हेतु विद्यालय स्तर पर आयोजित की जाने वाली भारत की सबसे बड़ी डिजिटल परीक्षा भी है। यह परीक्षा विगत 29 अक्टूबर, 30 अक्टूबर एवम 5 नवम्बर को पूरे भारत में ऑनलाइन आयोजित की गई थी, जिसके बाद इसके परिणाम घोषित किए गए थे । 
       अब इस प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर के लिए आयोजित होने वाले कैंप में प्रत्येक कक्षा के दो विद्यार्थियों का चयन इसी कैंप से किया जाएगा। 
           गर्व का विषय यह भी है कि,जिला स्तर पर चयनित इस मेरिट लिस्ट में चयनित हुए कुल 20 बच्चों में से 6 बच्चे दिल्ली पब्लिक स्कूल इटावा के ही छात्र है, जिनमे से अरिहंत जैन, रिशित अग्रवाल के साथ आदित्य धनराज निगम, श्रेयांश धनगर, उदित यादव, हर्षवर्धन यादव सभी ने जिला स्तर पर प्रतिभाग किया था, जिनमे से अब छात्र अरिहंत जैन और रिशित अग्रवाल राज्य स्तर पर प्रतिभाग करने पहुंच रहे हैं।
_____
फोटो:- राज्य स्तरीय कैंप में भाग लेने वाले बच्चे ऋषित और अरिहंत के साथ डीपीएस इटावा की प्रिंसिपल भावना सिंह
____

Related Articles

Back to top button