नए सपा जिलाध्यक्ष ‘प्रदीप शाक्य’ का उनके पैतृक नगर में भव्य अभिनंदन

 *पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं से मिले  *इटावा, मैनपुरी दोनो लोस सीटों की जिम्मेदारी निभाने का वायदा

______
जसवंतनगर (इटावा)। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव द्वारा समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष के रूप में जसवंत नगर क्षेत्र के निवासी और पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रदीप शाक्य उर्फ बबलू को पार्टी का जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने से हर्षित जसवंतनगर के लोगों ने बुधवार को बबलू शाक्य का यहां समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जोरदार अभिनंदन किया।

     
उनके साथ मनीष यादव पतरे भी पधारे थे , जिनकी भी कार्यकर्ताओं ने जोरदारी से आगवानी की।

 
अपनों के बीच पाकर नव नियुक्त जिला अध्यक्ष काफी प्रफुल्लित थे। उन्होंने सभी पार्टी जनों का आभार व्यक्त किया कि उनके विश्वास के कारण ही उन्हें इस पद की जिम्मेदारी सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव, राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव और शिवपाल सिंह यादव ने सौंपी है।
      वह बोले कि स्वर्गीय गया प्रसाद वर्मा के बाद वह जसवंत नगर के निवासी होने के नाते जिला अध्यक्ष बने हैं।जसवंतनगर के हर पार्टी कार्यकर्ता को स्वयं जिला अध्यक्ष होने का गर्व होना चाहिए। 
   उन्होंने कहा कि इटावा लोकसभा के साथ-साथ मैनपुरी लोकसभा की भी उन पर जिम्मेदारी है। वह इन जिम्मेदारियो को पूरी मेहनत और लगन से निभाएंगे।
   श्री शाक्य ने कहा कि अब हम सब का दायित्व है कि पार्टी को जन जन तक पहुंचाएं और संगठन को और मजबूत करें । साथ ही आसन्न लोकसभा चुनाव में भाजपा को उखाड़ने में तन, मन, धन से सब मिलकर सहयोग करें। इसके लिए न केवल बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करें ,बल्कि द्वार द्वार पहुंचकर पार्टी नीतियों और कार्यक्रमों से लोगों को अवगत कराएं।
   इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गुप्ता,पूर्व ब्लाक प्रमुख अनुज मोंटी यादव, विधायक प्रतिनिधि विश्वनाथ प्रताप सिंह सोनू यादव, विधायक प्रतिनिधि अजेंद्र सिंह गौर,मास्टर विद्याराम यादव, वरिष्ठ सभासद राजीव यादव, राकेश यादव ,आशुतोष टोनू यादव, विनोद यादव,शिक्षक नेता अनिल प्रताप सिंह यादव, अशोक क्रांतिकारी, नीरज यादव,अभिषेक “आलोक” गांगलस, सत्यवती यादव, सभासद हेमू शाक्य, शेष कुमार यादव, दिलीप यादव ,सीमा यादव, सुभाष  गुप्ता, रघुवीर सिंह यादव, गोपाल गुप्ता, कृष्णा यादव, मास्टर रशीद जफर, मोहम्मद जहीर, राशिद सिद्दीकी आदि ने फूल मालाओं से  लादकर जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। इस अभिनंदन समारोह का संचालन पार्टी के पूर्व महासचिव और सभासद राजीव यादव  द्वारा किया गया।
______
    *वेदव्रत गुप्ता
______

Related Articles

Back to top button